फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Aktyarpur Tehsil of people demonstrated at the gate

अख्त्यारपुर के लोगों का तहसील गेट पर प्रदर्शन

Sat, 28 May 2016 12:21 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Sat, 28 May 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Aktyarpur Tehsil of people demonstrated at the gate
अख्त्यारपुर के लोगों का तहसील गेट पर प्रदर्शन
समग्र विकास योजना में चयनित होने के बाद गांव का नाम सूची से हटाए जाने पर गुस्साए ग्रामीणों ने शुक्रवार को तहसील मुख्यालय जाकर जोरदार प्रदर्शन किया। लोग गांव को समग्र योजना में चयनित कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन

शुक्रवार को बंडा ब्लाक के गांव अख्त्यारपुर धौकल के पांच सौ से अधिक लोग पुवायां तहसील पहुंचे और अफसरों के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। लोग अपने गांव का नाम समग्र विकास योजना से हटवाए जाने का विरोध कर रहे थे। इसके बाद जाकर विधायक शकुंतला देवी के नाम ज्ञापन दिया गया। इसमें लोगों ने बताया कि उनके गांव का वर्ष 2016-17 के लिए समग्र विकास योजना में चयन हुआ था। नाम सूची में भी आ गया, लेकिन बाद में 25 मई को जिला मुख्यालय से सूचना आई कि अख्त्यापुर का नाम काटकर कल्यानपुर धरमाई गांव समग्र विकास योजना के लिए चयनित कर लिया गया है। इससे गांव के लोगों में रोष फैल गया। गांव के लोगों ने विधायक से मांग की है कि उनके गांव का नाम समग्र योजना में शामिल कर विकास कार्य कराएं जाएं। यदि नाम सूची में शामिल नहीं हुआ तो गांव के लोग आंदोलन करने पर बाध्य होंगे। प्रदर्शन के समय हरिओम, जीवनलाल, मुन्नालाल, रामसागर, रामपाल, अीविंद कुमार, भोलेराम, राममूर्ति, प्रेमपाल, पवन कुमार, जदुवीर, गिरधारीलाल, शिवगोपाल, अशेाक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed