{"_id":"6a2ee3063b3d8dc625099158","slug":"akhilesh-yadav-will-fare-worse-than-mamata-in-uttar-pradesh-narendra-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-176133-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तर प्रदेश में ममता से खराब होगा अखिलेश यादव का हाल : नरेंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तर प्रदेश में ममता से खराब होगा अखिलेश यादव का हाल : नरेंद्र
विज्ञापन
गन्ना शोध संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में चेक वितरित करते हुए वित्तमंत्री सुरेश खन्ना व प्रभार
शाहजहांपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग व जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि पिछले चुनावों में भी दो लड़कों की जोड़ी सामने आई थी। परिणाम सबके सामने है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का एक विधायक जीता और सपा अपने अस्तित्व को बमुश्किल बचा पाई। राहुल गांधी की तरह अखिलेश यादव का भी हाल खराब होना है। यही नहीं उत्तर प्रदेश में ममता बनर्जी से भी बुरा हाल सपा प्रमुख अखिलेश यादव का होगा।
रविवार को गन्ना शोध परिषद में सरकार की योजनाओं को गिनाने के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष अपनी जिम्मेदारियाें को भूल गया है। जिस प्रदेश में भाजपा विपक्ष में होती थी, वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकारें बन गई हैं। लगातार विपक्षी दल धराशाई हो रहें है। ऐसे में आत्मचिंतन करने की आवश्यकता है।
मंत्री ने काकरोच जनता पार्टी के सवाल पर तंज कसा कि सुना है कि चींटी पार्टी भी बनने जा रही है। लोकतंत्र है, सभी को आनंद लेने का हक है। कहा कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में तेज गति से विकास कार्य हुए हैं। इसलिए यहां की जनता को योगी आदित्यनाथ और भाजपा के अलावा कुछ नहीं चाहिए।
विज्ञापन
खुटार के हरनाई गांव में फर्जी एनकाउंटर के सवाल पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में फर्जी एनकाउंटर की गुंजाइश नहीं रहती है। अपराधी जनता के हित के साथ खिलवाड़ करें, बहन-बेटी पर हमला करें तो पुलिस को अपना काम करना चाहिए। उन्होंने फर्जी एनकाउंटर के सवाल को टाल दिया।
--
विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र किए गए वितरित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर सेवा, संस्कार, सुशासन एवं सम्मान थीम के अंतर्गत सामाजिक कार्यकर्ताओं से संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के स्वीकृति पत्र भी बांटे गए।
रविवार को गन्ना शोध परिषद सभागार में हुए आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि वित्तमंत्री सुरेश खन्ना और विशिष्ट अतिथि प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दीप जलाकर किया। अतिथियों ने मुख्यमंत्री उद्यमी युवा स्वरोजगार योजना, समाज कल्याण विभाग से छात्रवृत्ति के स्वीकृति पत्र व उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लखपति दीदी को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साह बढ़ाया।
कार्यक्रम में सांसद अरुण सागर, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कठेरिया, महापौर अर्चना वर्मा, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता ने विचार रखे। इंदु अजनबी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, एसपी सौरभ दीक्षित, सीडीओ उत्कर्ष द्विवेदी आदि अधिकारी मौजूद रहे।