फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Akhilesh Yadav targets BJP over lok sabha election 2023

UP: '2024 में भाजपा सत्ता में आई तो छिन जाएगा वोट देने का अधिकार'; सरकार पर बरसे अखिलेश यादव

Fri, 20 Oct 2023 02:18 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 02:18 PM IST
सार

शाहजहांपुर में सपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा और सरकार पर जमकर निशाना साधा। 

विज्ञापन
Akhilesh Yadav targets BJP over lok sabha election 2023
सपा मुखिया अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा है। शाहजहांपुर में सपा के प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सभी सपा कार्यकर्ता पूरी ताकत से लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाएं। उन्होंने कहा कि अगर 2024 में भाजपा फिर से सत्ता में आ गई तो लोगों से वोट देने का अधिकार भी छिन जाएगा।

विज्ञापन

 
शुक्रवार को पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद की कोठी में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि चुनौतियों का समय है। संविधान खतरे में है। लोकसभा चुनाव को लेकर अभी से पूरी तैयारी कर लें। इस चुनाव में चूकना नहीं है। किसी भी हालत में भाजपा को सत्ता में नहीं आने देना है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UP: अखिलेश यादव की कांग्रेस को चेतावनी- चिरकुट नेताओं से हमारे बारे में न बुलवाएं; लगाया ये आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

यूपी सरकार पर कसा तंज 
सपा मुखिया ने कहा कि कटरा विधानसभा क्षेत्र से सपा प्रत्याशी राजेश यादव और जलालाबाद सीट से प्रत्याशी नीरज मौर्य को गलत तरीके से हरा दिया गया। अगर चुनाव के दौरान हमारे साथी दूसरे दलों में न गए होते तो ऐसी स्थिति न आती। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि जिले से तीन-तीन मंत्री आते हैं। नौ बार के विधायक और वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के शहर की हालत हमने देखी है। पूरे शहर की सड़कें खोदी हुई पड़ी हैं। गलियों में कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। 

'...भाजपा वाले डेंगू वाले मच्छर तो पकड़ लें'
डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर उन्होंने भाजपा सरकार पर तंज कसा। कहा कि भाजपा वाले कहते हैं विश्वगुरु बनेंगे। पहले डेंगू वाला मच्छर तो पकड़ लो। उन्होंने कहा कि शाहजहांपुर में तीन-तीन मंत्री हैं, फिर यहां के लोगों को उपचार नहीं मिल रहा है। राजकीय मेडिकल कॉलेज सिर्फ नाम का है, उसमें गरीब को उपचार नहीं मिल रहा है। सरकारी अस्पताल में एक बेड पर दो-दो मरीज भर्ती हैं। 

अखिलेश यादव ने कहा कि जिस मंत्री के हाथों में खजाने की चाभी है, उनके शहर का यह हाल है। लखनऊ से शाहजहांपुर आते समय रास्ते में हर डिवाइडर पर छुट्टा जानवर घूम रहे हैं। संबोधन से पूर्व अखिलेश यादव ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से हाथ मिलाकर उनका हालचाल पूछा। इस दौरान कार्यकर्ताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि सभी मिलकर पार्टी को मजबूती प्रदान करें। 


'जेबकतरे भेजकर हमारे सम्मेलनों को खराब कर रही भाजपा'
पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण शिविर के भाषण के अंत में पुलिस को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि हमारे पूर्व के सम्मेलन में इतनी पुलिस लगी होने के बाद भी नेताओं की जेब कट गई। पता नहीं पुलिस लेकर आई इन्हें या अपने आप आ गए। बोले कि सम्मेलन में दिल्ली के आसपास से दो गाड़ी भरकर जेबकतरे आए। उन्होंने कहा कि जिनकी जेब कटी है, वह भाजपा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed