फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   akhilesh yadav blame on congress over mp election seat sharing

UP: अखिलेश यादव की कांग्रेस को चेतावनी- चिरकुट नेताओं से हमारे बारे में न बुलवाएं; लगाया ये आरोप

Fri, 20 Oct 2023 12:13 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 20 Oct 2023 12:13 PM IST
सार

शाहजहांपुर में सपा के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि कांग्रेस ने सपा को मध्यप्रदेश में धोखा दिया है। अब सपा भी कांग्रेस के साथ वैसा ही व्यवहार करेगी।

विज्ञापन
akhilesh yadav blame on congress over mp election seat sharing
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala

विस्तार

विपक्षी गठबंधन के प्रमुख घटक समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कांग्रेस पर धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व को चेतावनी भी दी कि अपने चिरकुट नेताओं से हमारे बारे न बुलवाया  करें। मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भरोसा देने के बावजूद सीटें न देने से खफा अखिलेश ने साफ कहा कि सपा भी अब कांग्रेस के साथ ऐसा ही व्यवहार करेगी। 

विज्ञापन


सीतापुर होते हुए शाहजहांपुर में बृहस्पतिवार को सपा के प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने छह सीटें छोड़ने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक भी सीट नहीं छोड़ी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस यह स्पष्ट कर देती, तो वह अपने नेताओं को दिग्विजय सिंह से मिलने नहीं भेजते। अब सपा मजबूत प्रत्याशियों को इन सीटों पर उतारेगी। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ेंUP: इस जिले में नोएडा की तर्ज पर विकसित होगी कॉलोनी, किसानों को मिलेगा फसलों का मुआवजा, प्लॉट भी मिलेंगे 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को पहले ही स्पष्ट कर देना चाहिए था कि तालमेल केवल लोकसभा चुनाव के लिए है न कि विधानसभा चुनाव के लिए। सपा प्रमुख ने कहा कि समय आने पर जब दिल्ली गठबंधन (लोकसभा चुनाव) होगा तो हम भी वही व्यवहार करेंगे जो हमारे साथ मध्य प्रदेश में किया गया। 

आजम खां के मामले पर ये कहा 
अखिलेश यादव ने कहा कि पूर्व मंत्री आजम खां और उनके परिवार को साजिश के तहत फंसाया गया है। हमें न्यायालय से उम्मीद है कि उन्हें न्याय मिलेगा और वह बाहर आएंगे। प्रदेश की जनता जानती है कि यहां मुस्लिमों के साथ अन्याय होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के कन्नौज सांसद का वीडियो आया था जिसमें उन्होंने पुलिसकर्मियों से मारपीट की थी। बावजूद हल्की धाराएं लगी थीं।

उन्होंने कहा कि जज के पास कॉल कर सांसद को सजा न सुनाने की बात कही गई। हम न्यायालय पर अंगुली नहीं उठा रहे। वहीं पुलिसकर्मी भी कह रहे हैं कि उनके साथ कोई दुर्व्यवहार नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि वह जिस घर में रह रहे हैं, उस पर पीआईएल करने वाले को एक जज साहब ने अपने घर में बैठाकर पीआईएल लिखाई थी। अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार डेंगू जैसी बीमारियों से लड़ने में सक्षम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed