फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Air quality did not improve...AQI was 260 in the afternoon

Shahjahanpur News: वायु गुणवत्ता में सुधार नहीं...दोपहर में एक्यूआई 260 रहा

Wed, 13 Nov 2024 01:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 13 Nov 2024 01:52 AM IST
विज्ञापन
Air quality did not improve...AQI was 260 in the afternoon
शाहजहांपुर। वायु गुणवत्ता सूचकांक यानी एक्यूआई की स्थिति सुधरने का नाम नहीं ले रही। माना जा रहा है कि बारिश होने या तेज अंधड़ चलने से ही वायु की गुणवत्ता सुधरेगी। हालांकि बारिश की अभी संभावना नजर नहीं आ रही।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज के रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. आलोक सिंह ने बताया कि मंगलवार की दिन में दो बजे अजीजगंज में एक्यूआई 260 मापा गया। सुबह भी पांच सौ के आसपास एक्यूआई रहा था। उन्होंने बताया कि धुएं और धूल के कण नीचे वातावरण में हैं जिस कारण वायु की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सोमवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार के मुकाबले मंगलवार को अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान में भी 0.6 डिग्री की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह उत्तरी और पूर्वी हवा चल रही थी। इस वजह से कोहरे और धुंध का असर रहा। शाम को पछुआ हवा चलने लगी है। इसकी वजह से तापमान में गिरावट होगी और मौसम साफ रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed