फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Air pressure drops by 31 millibars, with strong winds expected to cause drizzle.

Shahjahanpur News: 31 मिलीबार गिरा वायुदाब, तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार

Thu, 30 Oct 2025 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Air pressure drops by 31 millibars, with strong winds expected to cause drizzle.
शाहजहांपुर। दिन में बादल छाए रहने के साथ हल्की धूप निकलने से अधिकतम तापमान में पांच डिग्री का उछाल आया है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात का असर से मौसम में बदलाव के आसार बन रहे हैं। वायुदाब 31 मिलीबार गिरा हुआ है। इससे अगले 24 घंटे में तेज हवा के साथ बूंदाबांदी होने का अनुमान है।
विज्ञापन

सोमवार की रात बूंदाबांदी होने और मंगलवार को बादल छाए रहने से दिन का तापमान चार डिग्री गिर गया था। बुधवार को बादल छाए रहने के साथ दिन में हल्की धूप निकली। इससे अधिकतम तापमान में पांच डिग्री का उछाल आया है। इससे मौसम गर्म हो गया है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकतम तापमान में पांच डिग्री की वृद्धि और न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है। उन्होंने बताया कि बंगाल की खाड़ी में आए चक्रवात का असर दिख रहा है। इससे वायुदाब में 31 मिलीबार की गिरावट हुई है। पूर्वी हवा चल रही है और आर्द्रता फीसदी है। इससे वातावरण में नमी है। अगले 24 घंटे में बादल छाए रहने साथ तेज हवा के साथ बूंदाबांदी के आसार बन रहे हैं। इसके असर से अधिकतम और न्यनूतम तापमान में गिरावट होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed