फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Ahilyabai Holkar's life inspires: Chetram

प्रेरणा देता है अहिल्याबाई होल्कर का जीवन : चेतराम

Wed, 21 May 2025 01:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Wed, 21 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Ahilyabai Holkar's life inspires: Chetram
पुवायां इंटर कॉलेज में छात्रा को सम्मनित करते विधायक और एमएलसी। स्रोत कॉलेज
पुवायांं। महारानी अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के तहत पुवायां इंटर कॉलेज में मंगलवार को कार्यक्रम हुआ। इसमें विधायक चेतराम ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर ने अपने जीवन में समाजसेवा और देश सेवा की मिसाल कायम की थी। उनके शासनकाल में ही हिंदुओं की भव्य विरासत और आस्था का केंद्र सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के साथ बनारस में काशी विश्वनाथ मंदिर जैसे कई मंदिरों की नींव रखी गई थी। उन्होंने ही महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाया। इसलिए उनको पुण्यश्लोक भी कहा जाता है।
विज्ञापन

एमएलसी डाॅ. सुधीर गुप्ता ने भी अहिल्याबाई होल्कर के जीवन के बारे में बताया। इस दौरान दौड़ प्रतियोगिता में गोल्डी पाल, प्रीति, शहरोज अली, वाद-विवाद में दीपक मिश्रा, दिव्या वर्मा, दीपांशु मौर्य, भाषण में निष्कर्ष, अमन अवस्थी, आयुष्मान मिश्रा प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली में पुवायां पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल प्रथम, राजकीय कन्या इंटर कॉलेज द्वितीय और केशव सरस्वती विद्या मंदिर के बच्चे तीसरे स्थान पर रहे। अतिथियों ने छात्र छात्राओं को सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णचंद्र मिश्रा, डीआईओएस हरवंश कुमार, राजीव सिंह, प्रधानाचार्य जेपी मौर्य सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed