{"_id":"61102a278ebc3ef3eb794cab","slug":"agricultural-shahjahanpur-news-bly455806178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंडा के किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंडा के किसान गाजीपुर बॉर्डर के लिए रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुवायां। कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन में शामिल होने के लिए रविवार को तमाम किसान गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान किसानों ने कृषि कानूनों को तत्काल रद किए जाने की मांग की।
भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के जिलाध्यक्ष मंजीत सिंह और जिला संगठन मंत्री गुरविंदर सिंह के नेतृत्व में बंडा के गांव बरीबरा से किसान गाजीपुर रवाना होने के लिए रविवार सुबह एकत्र हुए। यहां मंजीत सिंह ने कहा कि किसान कृषि कानून को खत्म करने की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार किसानों पर कानूनों को जबरिया थोपने पर आमादा है। सरकार किसानों के सब्र की परीक्षा ले रही है। सरकार को किसानों के हित में कानूनों को वापस ले लेना चाहिए।
इस दौरान किसानों ने कहा कि कृषि कानून वापस नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। भाकियू के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशन में किसान सरकार के खिलाफ आंदोलन को और तेज करेंगे। इसके बाद किसान ट्रैक्टर ट्रालियों से गाजीपुर बार्डर के लिए रवाना हो गए।