{"_id":"60f32ba98ebc3e79b36d5547","slug":"agricultural-shahjahanpur-news-bly4534839184","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहेड़ी चीनी मिल के अधिकारियों ने कृषि फार्म का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहेड़ी चीनी मिल के अधिकारियों ने कृषि फार्म का किया निरीक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। जनपद के प्रगतिशील किसान कौशल मिश्रा के कांट क्षेत्र में गंगानगर गांव स्थित कृषि फार्म का शनिवार को बहेड़ी (बरेली) स्थित केसर चीनी मिल के गन्ना अनुभाग से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तकनीकी विधि से खेती सहित विभिन्न फसलों की सहफसली खेती, ट्रेंच विधि की बुआई, हरी खाद के रूप में गन्ने के साथ ढैंचा, ड्रिप सिंचाई आदि के प्रयोगों की सराहना की और अपने क्षेत्र के किसानों को भी इसी विधि से गन्ना खेती को प्रेरित करने का निर्णय किया।
भ्रमण के समय चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक रवींद्र सिंह के साथ तमाम कर्मचारियों ने कृषि की विभिन्न तकनीकों के साथ गन्ने की बुआई की लाइन से लाइन की दूरी पांच फीट को बड़े आश्चर्य से देखा। पूछे जाने पर कृषि फार्म की देखरेख कर रहे कौशल मिश्रा ने बताया कि दो लाइनों के बीच में अन्य सीजनल फसलों की खेती संभव होने के साथ सहफसली खेती वाली फसलों की निराई-गुड़ाई सुगमता से हो जाती है। कर्मचारियों की टीम ने कृषि फार्म पर प्रयोग हो रहे सभी कृषि यंत्रों को बारीकी से देखा और उनकी उपयोगिता परखी।
इस मौके पर गन्ना किसान संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. पीके कपिल ने मिल से आए कर्मचारियों और क्षेत्रीय किसानों की गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि क्षेत्र की नवीनतम तकनीकों को जितनी शीघ्रता से प्रयोगशाला से खेतों तक लाया जाएगा, उतनी ही तेजी से पैदावार में वृद्धि होगी। इस मौके पर मिल के सुभाष सिंह तोमर, संजय कुमार राव, धर्मपाल मलिक, ठाकुरदास, प्रभात कुमार, दुष्यंत कुमार, आकाश कुमार, जितेंद्र सिंह, विजय वीर सिंह, प्रमोद कुमार तोमर, अंबिका शर्मा, दुष्यंत कुमार, आकाश कुमार, जितेंद्र सिंह, रोजा चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक बृजेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। व्यवस्था में अतुल कुमार श्रीवास्तव, अनिल यादव, सौरभ यादव आदि का सहयोग रहा।