फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   agricultural

गैरहाजिर गन्ना पर्यवेक्षक को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश

Fri, 29 May 2020 01:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
agricultural
शाहजहांपुर। बरेली से आए उप गन्ना आयुक्त राजीव राय ने बृहस्पतिवार को गन्ना विकास परिषद निगोही परिक्षेत्र के सर्किल जठिउरा के गांव ऊन खुर्द और धीरठ सर्किल के गांव भटियुरा पृथ्वीपुर में गन्ना सर्वे की औचक जांच की। इस दौरान सर्किल में राजकीय गन्ना पर्यवेक्षक रामचंद्र अनुपस्थित पाए जाने पर उन्होंने जिला गन्ना अधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव को पर्यवेक्षक को वार्षिक प्रतिकूल प्रविष्टि देने और वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उप गन्ना आयुक्त ने ऊन खुर्द के किसान झनकार और गांव भटियुरा पृथ्वीपुर के किसान नर सिंह के पूर्व में माप किए गए गन्ना प्लॉट की जांच की। जांच में गन्ना रकबा, गन्ना प्रजाति, बुवाई का समय आदि तथ्य सही पाए गए। उन्होंने गन्ना खेती के क्षेत्र में महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए गन्ना विकास परिषद वार महिलाओं के स्वयं सहायता समूह गठित कराने के निर्देश दिए और इन स्वयं सहायता समूहों के स्तर से सिंगल बड एवं बड चिप विधि से गन्ने की नर्सरी तैयार कर उनका वितरण कराने पर बल दिया। उन्हांने बताया कि नर्सरी के उत्पादन और वितरण के ऐवज में महिलाओं को अनुदान भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान खेतों पर मौजूद मिले किसानों को उप गन्ना आयुक्त ने टिड्डियों के भीषण प्रकोप से जागरूक कर गन्ना फसल को बचाने के लिए घंटा, थाली, टीन के कनस्तर आदि बजाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि टिड्डियों का प्रकोप होने की दशा में क्लोरोपायरीफॉस रसायन का छिड़काव किया जा सकता है। उन्होंने किसानों को कोरोना वायरस से बचाव को सामाजिक दूरी का हर हाल में पालन करने, मुंह पर गमछा अथवा मास्क बांधने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि गन्ना सर्वे होते वक्त किसान घोषणा-पत्र अनिवार्य रूप से भरकर जमा करें अन्यथा उनका सट्टा संचालित नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में विभागीय और चीनी मिल अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक में गत पेराई सत्र में शिकायती गांवों में घोषणा पत्र के अनुसार कृषि योग्य भूमि व गन्ना सर्वे की विधिवत जांच करने और शासन की मंशा के अनुसार गन्ना माफियाओं पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक मेें डीसीओ डॉ. भार्गव, निगोही मिल के महाप्रबंधक (गन्ना) आशीष त्रिपाठी, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक डॉ. सुनील कनौजिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed