फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Agricultural scientists solved the doubts of the farmers

किसानों की खेती से जुड़ी जिज्ञासाओं का कृषि वैज्ञानिकों ने किया समाधान

Wed, 27 Apr 2022 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
Agricultural scientists solved the doubts of the farmers
किसान मेले का फीता काटकर उद्घाटन करती जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में मंगलवार को एक दिवसीय किसान मेला और जागरूकता कार्यक्रम के तहत कृषक-वैैज्ञानिक संवाद का आयोजन किया गया। किसानों की भागीदारी-प्राथमिकता हमारी थीम पर आधारित इस कार्यक्रम में किसानों की खेती-किसानी से संबंधित जिज्ञासाओं का कृषि वैज्ञानिकों ने समाधान किया।
विज्ञापन

इस आयोजन में फसलों का बीमा करने वाली कंपनी के प्रतिनिधियों ने किसानों को फसली बीमा की उपयोगिता समझाई। साथ ही कृषि और ग्रामीण विकास से जुड़े विभागों ने अपने स्टाल लगा कर किसानो को सरकार की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया और उनका लाभ उठाने को प्रेरित किया।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने किसानों को फसल बीमा योजना और जिले के कृषक समूहों से जुड़कर लाभ उठाने को प्रेरित किया। उन्होंने अधिक लाभ के लिए उन्नत खेती, मत्स्य पालन, मुर्गी पालन, सब्जी उत्पादन, डेयरी आदि उद्यम अपनाने की सलाह दी। इफको के उपाध्यक्ष ने इफको के विभिन्न नए उत्पादों के लाभ बताए। जिला कृषि अधिकारी डॉ. सतीश चंद्र पाठक ने किसानों के लिए जिले में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। उपनिदेशक कृषि प्रसार धीरेंद्र सिंह ने जैविक खेती, मोटे अनाजों की खेती एवं प्राकृतिक खेती की उपयोगिता बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में इफको के जिला प्रबंधक एके पालीवाल ने इफको की नैनो जिंक, नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी के बारे में बताया। सहायक निदेशक मत्स्य आरपी भारती, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी आनंद त्रिपाठी, जिला कृषि रक्षा अधिकारी शिव शंकर गौतम, बीएसए संतोष कुमार द्विवेदी, सीवीओ डॉ. आरबी सिंह, गन्ना किसान प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक पीके कपिल, केंद्र की वैज्ञानिक डॉ. नूतन वर्मा, डॉ. नरेंद्र प्रसाद, डॉ. टीबी यादव, विद्या गुप्ता, डॉ. चंद्रपाल, डॉ. एसके वर्मा आदि ने कृषक वैज्ञानिक संवाद में भाग लिया।
प्रारभ में जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव ने फीता काटकर मेला का शुभारंभ करने के बाद प्रदर्शनी में स्टालों का निरीक्षण किया। बाद में हुई कृषक गोष्ठी का मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह और इफको के उपाध्यक्ष बलबीर सिंह ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन और पुष्पांजलि अर्पित कर उद्घाटन किया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी अधिकारी डा. एन.सी त्रिपाठी ने माल्यार्पण कर, बुके देकर और शाल ओढ़ाकर मुख्य अतिथि का स्वागत किया।
इफको के स्टॉल को मिला सर्वोत्तम पुरस्कार
कृषि प्रदर्शनी में इफको के स्टॉल को सर्वोत्तम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसी क्रम में इफको टोकियो, न्यू माटा मशीनरी स्टोर ,बेसिक शिक्षा विभाग, वन एवं वन्य जीव विभाग, दयाल फर्टिलाइजर को प्रथम पुरस्कार दिया गया। उद्यान विभाग, ओम बीज भंडार, कृषि विभाग, गन्ना किसान प्रशिक्षण केंद्र, यूपीएल शाहजहांपुर, सिंजेनटा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड शाहजहांपुर, टाटा रैलिस, अदामा इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और बड़ौदा स्वरोजगार प्रशिक्षण केंद्र के स्टॉल को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह दिए गए। नमामि गंगे प्रोजेक्ट अंतर्गत गंगा बेसिन जैविक फार्मर प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड शाहजहांपुर को भी प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

प्रगतिशील किसान किए गए सम्मानित
गोष्ठी में कई प्रगतिशील कृषक सम्मानित किए गए। इनमें गांव बड़ावन के जगदीश्वर दयाल पांडे को पशुपालन, शाहबाजनगर के अमनदीप सिंह सब्जी उत्पादन, मधवामई के अखिलेश दीक्षित गन्ना उत्पादन और झोतूपुर गांव के अरविंद कुमार मशरूम उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किए गए। गया। केंद्र के प्रभारी अधिकारी डॉ. एनसी त्रिपाठी ने सभी का आभार व्यक्त किया। डॉ. नरेंद्र प्रसाद के संचालन में हुए कार्यक्रम की व्यवस्था में डॉ. मनोज मिश्रा, संदीप सक्सेना, कुमार आशीर्वाद गौतम, शुभम सागर, अनूप सिंह आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed