{"_id":"6917853b0d370bfd15078546","slug":"agreement-reached-on-weighing-of-5009-variety-of-sugarcane-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-157680-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 5009 प्रजाति के गन्ने की तौल पर सहमति बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 5009 प्रजाति के गन्ने की तौल पर सहमति बनी
विज्ञापन
रोजा चीनी मिल में लोगों से बातचीत करते विधायक अरविंद सिंह। संवाद
रोजा। देर से पकने वाली 5009 प्रजाति के गन्ने की खरीद पर रोजा चीनी मिल प्रबंधन द्वारा रोक लगाए जाने से नाराज किसानों की बात सुनने के लिए ददरौल क्षेत्र के विधायक अरविंद कुमार सिंह शुक्रवार को सुबह मिल गेट पर पहुंचे। बाद में विधायक के हस्तक्षेप पर मिल प्रबंधन इस शर्त पर 5009 प्रजाति के गन्ना खरीद करने को राजी हो गया कि किसानों को भुगतान शासन से घोषित सामान्य श्रेणी की दर पर किया जाएगा। इस दौरान रोजा सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह साथ रहे।
शुक्रवार सुबह 5009 प्रजाति के गन्ने से भरी कई ट्राॅलियां खड़ीं थीं। किसानों ने बताया कि 5009 प्रजाति के गन्ने की बोआई शीघ्र पकने वाली प्रजाति की बताकर मिल प्रशासन ने ही कराई, लेकिन गन्ना पर्ची आने के बाद मिल प्रबंधन इस प्रजाति का गन्ना खरीदने के लिए लगातार टालमटोल कर रहा है।
किसानों के अनुसार तौल कराने के लिए वे गन्ने की छिलाई कराकर मिल गेट तक ले गए, लेकिन मिल प्रशासन उनका गन्ना लेने को तैयार नहीं है। इस पर विधायक ने किसानों का पक्ष लेते हुए नाराजगी जताई और मिल प्रबंधन से जल्द ही तौल शुरू करने के लिए कहा।
विज्ञापन
बाद में मिल प्रबंधन और किसानों के बीच 5009 प्रजाति का गन्ना सामान्य श्रेणी में तौल करने पर सहमति बन गई। किसान मिल प्रबंधन के इस प्रस्ताव पर सहमत हो गए कि उन्हें 5009 प्रजाति के गन्ने का भुगतान समर्थन मूल्य से प्रति क्विंटल दस रुपये कम मूल्य के आधार पर किया जाएगा।
बाद में कई किसानों ने मिल गेट पर गन्ने की तौल कराई। बातचीत में मिल के महाप्रबंधक पंकज गोयनका, गन्ना प्रबंधक अवधेश गुप्ता, जिला गन्ना अधिकारी जितेंद्र मिश्रा, उमेश पाल सिंह, सुधीर पाठक, सईद आदि मौजूद रहे। रोजा गन्ना समिति के अध्यक्ष ने बताया कि किसानों की सहमति से 5009 प्रजाति के गन्ने की सामान्य श्रेणी में तौल करा दी गई है।