{"_id":"69ebc8bd8930f61787024dbc","slug":"agreement-reached-after-two-parties-argued-over-the-program-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1004-171525-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: कार्यक्रम को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: कार्यक्रम को लेकर दो पक्षों में कहासुनी के बाद समझौता
विज्ञापन
निगोही। क्षेत्र के भूरखेड़ा गांव में कार्यक्रम को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद के बाद समझौता हो गया।
कुछ लोगों ने आंबेडकर जयंती के मौके पर कार्यक्रम किया था। बृहस्पतिवार को कुछ लोग वहां धार्मिक कार्यक्रम करा रहे थे। इस बीच पहले कार्यक्रम कराने वालों ने विरोध किया। सूचना पर राजस्व टीम के साथ एसडीएम सदर संजय पांडे पहुंचे। पुरानी पत्रावली देखी। स्थान खुटार के तत्कालीन राजा गजेंद्र बहादुर सिंह के नाम पर अंकित पाया गया।
उनकी मृत्यु के बाद भी जगह उन्हीं के नाम पर दर्ज रही। उनकी पुत्री किरण सिंह से वार्ता कर यह समझौता हुआ है कि सबसे पहले इस जगह की विरासत की जाएगी। ये उनकी मर्जी पर रहेगा कि जगह किसको दी जाती है या नहीं। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि आपसी समझौते के बाद विवाद खत्म हो गया। उस जगह पर गांव के किसी व्यक्ति का मालिकाना हक नहीं है। संवाद