फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Agitators sitting on hunger strike for movement of light vehicles from Kolaghat bridge

Shahjahanpur News: कोलाघाट पुल से हल्के वाहनों के आवागमन के लिए भूख हड़ताल में बैठे आंदोलनकारी

Fri, 26 Jul 2024 04:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 26 Jul 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
Agitators sitting on hunger strike for movement of light vehicles from Kolaghat bridge
मिर्जापुर में कोलाघाट पुल शुरु करने को लेकर अनशन करते लोग। संवाद
मिर्जापुर। कोलाघाट पुल पर हल्के वाहनों का आवागमन शुरू करने की मांग को लेकर चल रहा धरना बृहस्पतिवार को भूख हड़ताल में बदल गया। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग नहीं मानी जाती, भूख हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

भूख हड़ताल पर जिला पंचायत सदस्य रामकुमार राठौर, ओमपाल कुशवाहा, रामदास राठौर के अलावा सपा विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सूरजपाल यादव, रामवीर सिंह सोमवंशी, मोहित शर्मा व प्रभाशंकर गुप्ता बैठे। समाजवादी शिक्षक सभा सभा के जिलाध्यक्ष विनोद सिंह यादव व आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता संतराम चौहान ने अपने कई साथियों के साथ आंदोलन का समर्थन किया।
विज्ञापन

धरने की अगुवाई कर रहे रामकुमार राठौर ने कहा कि पुल से जल्द हल्के वाहनों का आवागमन शुरू किया जाए। रामवीर सिंह सोमवंशी ने कहा कि क्षेत्र की जनता पुल बंद होने से परेशान है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। धरने का संचालन चौधरी विनोद यादव ने किया। इस दौरान रवीशपाल कुशवाहा, रामसिंह शाक्य, सुरेंद्र सिंह, कन्हैयालाल मिश्रा, जाहर सिंह, ध्यानपाल सिंह, निखिल यादव, उदयवीर सिंह यादव, डाॅ.वेदप्रकाश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed