फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Against Government The protesting teachers

प्रदेश सरकार के खिलाफ शिक्षकों ने की नारेबाजी

Wed, 13 May 2015 11:33 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Wed, 13 May 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Against Government The protesting teachers
माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट ने चेतावनी दिवस के रूप में 20 सूत्री मांगों को लेकर डीआईओएस कार्यालय के समक्ष धरना देकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर दिए गए धरना में प्रांतीय उपाध्यक्ष आफताब अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षकों की जायज मांगों की भी राजाज्ञा निर्गत नहीं कर रही है। आज का यह धरना-प्रदर्शन सरकार को चेतावनी देने के लिए ही है। यदि फिर भी सरकार नहीं चेती तो सरकार को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। मंडलीय मंत्री नरेश चंद्र सक्सेना ने कहा कि सरकार को शिक्षकों के साथ टकराव की स्थिति नहीं पैदा करनी चाहिए। जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह चौहान ने कहा कि सभी से एकता बनाए रखने की अपील करते हुए आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर प्रधानाचार्य श्रीराम पाली, श्रीकांत मिश्र, हृदयेश सक्सेना, डीआर वर्मा, अश्वनी कुमार मिश्र आदि ने भी विचार व्यक्त किए। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट कमलेश द्विवेदी को दिया गया। जिला मंत्री रमेश बाबू तिवारी और रोशन लाल के संचालन में हुए धरना-प्रदर्शन में रामचंद्र मिश्र, नरेश कटियार, राम सागर यादव, लालाराम, राजेश कुमार, पीके सचदेवा, आनंद कुमार, विनय प्रकाश, अजीत सिंह, सुमनेश कुमार, रंजन राय, इंद्रजीत भारती, आशीष सिन्हा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed