फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the scorching heat and humidity, a cool breeze blew in the evening

Shahjahanpur News: भीषण गर्मी और उमस के बाद शाम को चली ठंडी हवा

Sat, 26 Jul 2025 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jul 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
After the scorching heat and humidity, a cool breeze blew in the evening
शाहजहांपुर। बादल छाए रहने के बावजूद बीच-बीच में धूप निकलने से शुक्रवार को दिनभर लोग भीषण उमस और गर्मी से परेशान रहे। न्यूनतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 26.7 डिग्री सेल्सियस और दिन में अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री बढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार वायुदाब में गिरावट को देखते हुए देर रात से शनिवार को सुबह तक भारी वर्षा हो सकती है।
विज्ञापन

गर्मी के साथ उमस दो दिन से परेशान कर रही है, लेकिन शुक्रवार को उमस चरम पर पहुंच गई। शाम छह बजे के बाद पूरब से उठी काली घटाओं से आसमान घिरने और उत्तर दिशा से ठंडी हवा चलने से लोगों को राहत मिलने के साथ बारिश होने की उम्मीद दिखी, लेकिन तेज हवा बादलों को अपने साथ बहा ले गई।
विज्ञापन

गन्ना शोध परिषद के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि हवा की गति 30 से 35 किमी प्रति घंटा हो जाने से बादल बिन बरसे आगे निकल गए। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की शाम बैरोमीटर सूचकांक सामान्य से एक अंक कम हो गया है। इसलिए रात तक हवा की गति धीमी होने पर भारी वर्षा होने की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed