फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the instructions of DM, the list of land mafia started being prepared.

Shahjahanpur News: डीएम के निर्देश के बाद बनने लगी भू-माफिया की सूची

Mon, 04 Dec 2023 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Mon, 04 Dec 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
After the instructions of DM, the list of land mafia started being prepared.
शाहजहांपुर। डीएम उमेश प्रताप सिंह ने शनिवार को तिलहर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद जिले के भू-माफिया की सूची बननी शुरू हो गई है। जल्द ही अभियान चलाकर अवैध निर्माण ध्वस्त कराए जाएंगे।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस पर सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित आती हैं जिसमें जमीन पर कब्जे के मामले अधिक होते हैं। इन शिकायतों को देखने के बाद डीएम ने भू-माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। पिछले दिनों शहबाजनगर में करीब तीन बीघा जमीन पर कब्जा करके भू-माफिया ने प्लाटिंग शुरू कर दी थी। शिकायत मिलने पर डीएम के निर्देश पर एडीएम न्यायिक राशिद अली और एसडीएम सदर शैलेंद्र गौतम ने मौके पर जाकर जमीन को कब्जामुक्त कराया था। आरोपी मौके से भाग गए थे। कब्जा कराने में क्षेत्र के लेखपाल की संलिप्तता पाई गई थी जिसकी जांच नायब तहसीलदार अनुुराग दुबे कर रहे हैं। भू-माफिया को भी तलाश किया जा रहा है।
विज्ञापन

------

सरकारी या किसी भी जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफिया को सूचीबद्ध किया जा रहा है। इन लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- संजय कुमार पांडेय, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed