फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After the accident, there was a jam on the Delhi highway, vehicles kept crawling

Shahjahanpur News: हादसे के बाद दिल्ली हाईवे पर लगा जाम, रेंगते रहे वाहन

Sun, 18 May 2025 01:16 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 18 May 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
After the accident, there was a jam on the Delhi highway, vehicles kept crawling
रोजा में लखनऊ दिल्ली हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त खड़ी रोडवेज बस। संवाद - फोटो : mathura
रोजा। लखनऊ से आनंद विहार (दिल्ली) जा रही रोडवेज बस लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के बरेली मोड़ बाइपास वाले गर्रा पुल पर शुक्रवार देर रात डायवर्जन के कंक्रीट बोल्डर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद हाईवे पर घंटों तक जाम लगा रहा। इसी पुल पर शनिवार दोपहर 3:30 बजे विपरीत दिशा से आ रहे दो ट्रक आमने-सामने टकरा गए थे। इससे दो घंटे तक वाहन फंसे रहे थे।
विज्ञापन

बाइपास के गर्रा पुल का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। लोड टेस्ट के बाद पुल की दूसरी लेन शुरू कर दी जाएगी। अभी दोनों ओर के वाहन एक ही लेन से गुजारे जा रहे हैं। गत सप्ताह इसी पुल पर दो ट्रक भिड़ने से लंबा जाम लगा तो पुल की दूसरी लेन भी यातायात को खोल दी गई, लेकिन शुक्रवार को पुल पर लखनऊ की दिशा से आने वाले वाहनों की लेन फिर बंद कर वहां डायवर्जन के लिए कंक्रीट के बोल्डर लगा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुल पर डायवर्जन के इसी बोल्डर से शुक्रवार देर रात करीब एक बजे लखनऊ से आनंद विहार जा रही रोडवेज की बस टकरा गई थी। हादसे में बस का मोबिल ऑयल टैंक फटने के साथ ही उसका चालक घायल हो गया, लेकिन सभी यात्री सुरक्षित रहे।

बस चालक ने पुलिस को बताया कि एक दिन पहले लखनऊ जाते वक्त पुल पर दोनों लेन खुली थीं। वापसी में वह पुल की बंद की गई लेन से अनभिज्ञ थे और वहां लगाए गए कंक्रीट के डायवर्जन पत्थर से बस टकरा गई। हादसे से पुल पर जाम भी लग गया, लेकिन सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को किनारे कर यातायात को बहाल करा दिया। इसके बाद लोगों को राहत मिल सकी।

रोजा में लखनऊ दिल्ली हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त खड़ी रोडवेज बस। संवाद

रोजा में लखनऊ दिल्ली हाईवे पर डिवाइडर से टकराकर क्षतिग्रस्त खड़ी रोडवेज बस। संवाद- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed