फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After suffering losses for two days, e-buses started running in rural areas.

Shahjahanpur News: दो दिन उठाया घाटा, फिर ग्रामीण क्षेत्रों में दौड़ने लगीं ई-बसें

Fri, 10 Oct 2025 12:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
After suffering losses for two days, e-buses started running in rural areas.
अंटा चौराहा से गुजरती ई-बस। संवाद - फोटो : मिहींपुरवा-बिछिया मार्ग पर रास्ता पार करता हा​थियों का झुंड।
शाहजहांपुर। लगातार घाटा उठाने के कारण दो दिनों में ही ई-बसों का संचालन ग्रामीण क्षेत्र में फिर से शुरू कर दिया गया। दो दिन में दो लाख रुपये से अधिक का घाटा हुआ है। नगर आयुक्त डाॅ. बिपिन कुमार मिश्रा ने डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से आश्वासन मिलने के बाद ई-बसों का संचालन ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू करा दिया है। इससे यात्रियों को सहूलियत होगी। ई-बसों की आय में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

नगर निगम के पास वर्तमान में 22 ई-बसें चलने की स्थिति में हैं। इन बसों को नगर निगम क्षेत्र के साथ ही कांट, निगोही, पुवायां आदि ग्रामीण क्षेत्रों में भी चलाया जा रहा था। रोजाना एक से सवा लाख रुपये के बीच आमदनी होती थी।
विज्ञापन

सोमवार को शासन की ओर से निर्देश आया कि ई-बसों का संचालन नगर निगम क्षेत्र में ही किया जाए। मंगलवार को सभी 22 ई-बसों का संचालन नगर निगम क्षेत्र में हुआ। पहले दिन 22 बसों से कुल 4500 रुपये की आमदनी हुई। बुधवार को दूसरे दिन छह हजार रुपये की आय हुई। आय कम होने से बसों की देखरेख का भी खर्च निकलना संभव नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में शाहजहांपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड (एससीटीएसएल) के प्रबंधक संचालन मोहम्मद हुमायूं लारी बुधवार को नगर आयुक्त डॉ. बिपिन मिश्रा से मिले। बताया कि महानगर क्षेत्र में बसों के संचालन से उनके रखरखाव का खर्च भी निकलना मुश्किल है। इसके साथ ही शहर में सड़कें संकरी होने की वजह से जाम की समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है।
नगर आयुक्त डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह से मिले। डीएम ने आश्वासन दिया कि वह शासन में निदेशक से बात करेंगे। इसके बाद बृहस्पतिवार को ग्रामीण क्षेत्र में पुवायां, निगोही व जलालाबाद के लिए 14 बसें का संचालन शुरू हो गया, जबकि आठ बसों का संचालन महानगर क्षेत्र में हो रहा है। इसकी वजह से यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

--
ई-बसों के महानगर में संचालन से घाटा हो रहा था। जाम की समस्या उत्पन्न हो रही थी। नगर आयुक्त ने डीएम से बात की थी। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्रों में बसों के संचालन के निर्देश मिले हैं।
- मोहम्मद हुमायूं लारी, प्रबंधक संचालन, एससीटीएसएल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed