{"_id":"6643f03c0b51c7b285003d55","slug":"after-registration-applications-can-be-submitted-to-more-than-one-degree-college-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1040-118571-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: पंजीकरण के बाद एक से अधिक डिग्री कॉलेज में जमा कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: पंजीकरण के बाद एक से अधिक डिग्री कॉलेज में जमा कर सकते हैं आवेदन
Wed, 15 May 2024 04:44 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Wed, 15 May 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय कांट
शाहजहांपुर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया चल रही है। विद्यार्थी पंजीकरण कराने के बाद एक से अधिक डिग्री कॉलेजों में आवेदन पत्र जमा कर सकेंगे। मेरिट सूची के आधार पर दाखिले लिए जाएंगे।
यूपी बोर्ड, सीआईएससीई ने 12वीं परीक्षाओं के परिणाम जारी कर दिए थे। सोमवार को सीबीएसई का भी रिजल्ट आ गया। इसके बाद उन छात्र-छात्राओं के सामने आगे की पढ़ाई का रास्ता खुल गया है, जोकि बोर्ड परीक्षाओं के परिणामों का इंतजार कर रहे थे। हालांकि, कुछ छात्र-छात्राएं स्नातक कक्षाओं में प्रवेश की जगह डिप्लोमा कोर्स आदि करना चाहते हैं। उनको रिजल्ट का इंतजार डिप्लोमा कोर्स करने के लिए पूर्व की कक्षाओं में एक निश्चित प्राप्तांक की अनिवार्यता के कारण रहता है। अब जब सभी बोर्ड ने परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं, तो छात्र-छात्राओं के सामने विकल्प खुल गए हैं।
-- -- --
जिले के डिग्री कॉलेजों में सीटों की स्थिति
प्रेम किशन खन्ना राजकीय महाविद्यालय जलालाबाद में बीए की 420 तथा बीकॉम की 60 सीटें उपलब्ध है। पं. दीन दयाल उपाध्याय राजकीय महाविद्यालय तिलहर में बीए की 420 और बीकॉम की 60 सीटें हैं। राजकीय महाविद्यालय कांट में बीए की 420, बीकॉम की 60 और बीएससी के बायो एवं मैथ ग्रुप में 60-60 सीटें हैं। राजकीय संघटक महाविद्यालय में भगत सिंह राजकीय संघटक महाविद्यालय पुवायां में बीए की 42, बीकॉम की 100, बीएससी बायो में 60 और बीएसी मैथ में 60 सीटें उपलब्ध हैं। इतनी ही सीटें रोशन सिंह राजकीय संघटक महाविद्यालय खुदागंज में हैं, जिन पर प्रवेश होंगे। एडेड महाविद्यालयों में जीएफ कॉलेज के पास बीए की 2000 सीटें हैं, तो बीएससी बायो और मैथ की 640-640 सीटों पर प्रवेश लिए जाएंगे। बीकॉम की सीटों पर भी प्रवेश होंगे। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में बीए 560, बीकॉम 160, बीएससी की 320 सीटें हैं। इनके अलावा एसएस कॉलेज में बीए में 1500, बीएससी में 400, बीकॉम में 600 सीटें उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -
नाम आने के बाद पसंद का काॅलेज चुनें
राजकीय महाविद्यालय के नोडल अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि 12वीं पास करने वाले छात्र-छात्राएं जिस डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेना चाहते हैं वह पहले विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर जाकर पंजीकरण करा लें। फिर आवेदन पत्र भरकर उस कॉलेज में जमा करें, जहां वह प्रवेश लेना चाह रहे हैं। बताया कि विद्यार्थी एक से अधिक डिग्री कॉलेज में आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। मेरिट सूची में नाम आने के बाद अपने पसंद के काॅलेज में प्रवेश ले लें।