फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After Municipal Corporation, now the exercise of formation of Development Authority

शाहजहांपुर के सुनियोजित विकास के लिए प्राधिकरण बनाने की कवायद शुरू

Fri, 03 Jun 2022 12:48 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:48 AM IST
विज्ञापन
After Municipal Corporation, now the exercise of formation of Development Authority
शाहजहांपुर के नगर निगम के बाहर स्थापित अमर शहीदों की प्रतिमाएं । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। शहर की नगरपालिका परिषद को नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद अब जिले को जल्द विकास प्राधिकरण की सौगात की मिलेगी। प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने इसके लिए कवायद शुरू की है। शासन की मंशा के अनुसार डीएम की अध्यक्षता में जल्द एक उच्चस्तरीय बैठक होगी, जिसमें प्राधिकरण के गठन से पूर्व उसके क्षेत्रफल का निर्धारण किया जाएगा। अधिकारी भी मानते है कि विकास प्राधिकरण के गठन से न केवल नगर निगम की सीमा में आने वाले शाहजहांपुर शहर, बल्कि जिले के अन्य कई नगर-कस्बों में सुनियोजित तरीके से विकास के द्वार खुल जाएंगे।
विज्ञापन

जनता को आसानी से सुलभ होंगी प्राथमिक सुविधाएं
विकास प्राधिकरण बन जाने के बाद विकास के काम इस तरह होंगे कि उनसे जनता की अन्य सुविधाएं किसी भी स्तर पर प्रभावित नहीं हों। इसी तरह भवन मानचित्र स्वीकृत होने का कार्य विनियमित क्षेत्र के बजाय प्राधिकरण के स्तर से होगा। विकास प्राधिकरण अपनी कॉलोनियां विकसित करेगा। शहर के निर्माण कार्य सुनियोजित ढंग से हों, इसका ख्याल प्राधिकरण रखेगा।
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थानों का त्वरित तरीके से होगा विकास
प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार शासन से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार जनपद के सभी औद्योगिक आस्थान और अन्य बड़े उद्योग प्राधिकरण के सीमा क्षेत्र में लाने का प्रयास किया जाएगा। इससे जिला मुख्यालय पर स्थित रोजा और जमौर औद्योगिक आस्थानों में तमाम ऐसे काम हो सकेंगे, जो अगले एक-दो दशक तक काम आएंगे। बिजली, पानी, सड़क जैसे संसाधन विकसित होने से औद्योगिक उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार मुरादाबाद विकास प्राधिकरण में 55 किमी दूर स्थित गजरौला नगर शामिल किया गया। इसलिए जनपद के विकास प्राधिकरण में तहसील स्तरीय नगरों को भी शामिल करने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में शाहजहांपुर में एसडीएम रहे व लखनऊ विकास प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष नागेंद्र प्रसाद सिंह ने बताया कि विकास प्राधिकरण के स्तर से कोई भी विकास कार्य संबंधित जिले में अगले एक-दो दशक तक के हालातों का अनुमान लगाकर कराए जाते हैं। शहरी क्षेत्रों में जो भी नए आवासीय क्षेत्र और कॉलोनियां विकसित होंगी, प्राधिकरण के स्तर से उनके नियोजन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
शासन में सचिव स्तर के अधिकारी से एक पत्र प्राप्त हुआ है, जिसमें प्राधिकरण के गठन से पहले सीमा क्षेत्र के निर्धारण पर सम्यक विचार विमर्श करने पर बल दिया है। बहुत जल्द डीएम की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्राधिकरण का क्षेत्रफल तय किया जाएगा। इसके बाद प्रस्ताव बनाकर शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। -रामसेवक द्विवेदी, एडीएम प्रशासन

शाहजहांपुर विकास प्राधिकरण बनने से नियोजित विकास होगा। विकास प्राधिकरण बनने के लिए अभी समय सीमा निर्धारित नहीं हुई है, लेकिन कोशिश रहेगी कि जल्द से जल्द यह धरातल पर उतरे। बड़े शहरों की तर्ज पर शाहजहांपुर का विकास होगा। शाहजहांपुर के लिए यह बड़ी उपलब्धि होगी। -सुरेश कुमार खन्ना, वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed