फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After hacking the mobile, lakhs of rupees were transferred and online games were played.

Shahjahanpur News: मोबाइल हैक करने के बाद लाखों रुपया ट्रांसफर कर खेला ऑनलाइन गेम

Sun, 02 Nov 2025 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:41 AM IST
विज्ञापन
After hacking the mobile, lakhs of rupees were transferred and online games were played.
अल्हागंज। रामपुर चिलौआ गांव निवासी रामसुनीत ने अंधुई मोहल्ला निवासी कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर रविंद्र वर्मा के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

रामसुनीत ने बताया कि उनका भाई राममिलन अल्हागंज में मिठाई के डिब्बे बेचने की दुकान चलाता है। उनकी दुकान पर आने वाले रविंद्र वर्मा ने भरोसा जीतकर उसके मोबाइल फोन और बैंक खातों की जानकारी ले ली। इसके बाद उसने एक संदिग्ध लिंक भेजकर राममिलन का मोबाइल हैक कर लिया। इसके बाद व्हाट्सएप, बैंक खाते और अन्य ऑनलाइन एप हैक कर लिए।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी ने बैंक खातों से करीब 10 से 15 लाख रुपये निकालकर अपने और अपनी पत्नी के खातों में ट्रांसफर कर ऑनलाइन गेम खेलने लगा। मामले की जानकारी होने पर रुपये मांगे तो छह लाख रुपये लौटाने का वादा किया। कुछ दिन बाद धमकाना शुरू कर दिया। आरोपी ने फेसबुक पर फर्जी आईडी बनाकर अपमानजनक पोस्ट की और जान से मारने की धमकी दी। आर्थिक और मानसिक तनाव के कारण भाई राममिलन कई बार आत्महत्या की कोशिश कर चुका है। प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed