फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After four years today the train will run on Shahjahanpur-Pilibhit route

चार साल बाद आज शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर चलेंगी ट्रेनें

Sat, 02 Jul 2022 12:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 12:51 AM IST
विज्ञापन
After four years today the train will run on Shahjahanpur-Pilibhit route
पूर्वोत्तर रेलवे का शाहजहांपुर स्टेशन - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के पीलीभीत-शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेनों का संचालन शनिवार से शुरू होगा। सुबह सात बजे शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए पहली ट्रेन रवाना होगी तथा दूसरी ट्रेन पीलीभीत से चलकर सुबह 9:50 बजे शाहजहांपुर आएगी। इसी तरह से शाम को एक-एक गाड़ी का आवागमन होगा। ट्रेनों के संचालन को लेकर रेलवे ने तैयारी कर ली है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर-पीलीभीत के बीच 84 किमी रेल लाइन के अमान परिवर्तन का काम पूरा होने के बाद दो जुलाई से यात्री ट्रेनों के संचालन की घोषणा रेलवे की ओर से की गई है। पूर्वोत्तर रेलवे के इन रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन शुरू होने का इंतजार बड़ी बेसब्री से किया जा रहा है जोकि चार साल बाद खत्म होने जा रहा है। साल 2018 में इस रेलखंड पर अमान परिवर्तन का काम शुरू हुआ था। साल 2021 में काम पूरा हो गया। किन्हीं कारणों से यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू नहीं हो पाया था। पिछले दिनों ही रेलवे ने दो जुलाई से शाहजहांपुर-पीलीभीत रूट पर दो जोड़ी यात्री ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
विज्ञापन

शनिवार को पूर्वोत्तर रेलवे के शाहजहांपुर स्टेशन से सुबह सात बजे गाड़ी संख्या 05396 पीलीभीत के लिए रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05381 पीलीभीत से चलकर शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन पर सुबह 9.50 बजे आएगी। शाम को चार बजे गाड़ी संख्या 05832 शाहजहांपुर से पीलीभीत के लिए रवाना होगी। गाड़ी नंबर 05395 पीलीभीत से चलकर शाम 6.50 बजे शाहजहांपुर स्टेशन पर आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुलेगा मेन गेट, काउंटर से मिलेंगे टिकट
अमान परिवर्तन का काम शुरू होने के बाद से बंद चल रहा पूर्वोत्तर रेलवे के शाहजहांपुर स्टेशन का मेन गेट शनिवार को सुबह खोला जाएगा। रेलवे स्टेशन पर ही बने टिकट व बुकिंग काउंटर से यात्री टिकट खरीद सकेंगे। इसके बाद प्लेटफार्म पर जाकर ट्रेन के आने पर यात्रा शुरू कर पाएंगे। रेलवे स्टेशन पर दो प्लेटफार्म बनाए गए हैं।

उत्तर रेलवे के कर्मी करेंगे पूर्वोत्तर की ट्रेनों का संचालन
पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों का संचालन शनिवार से होगा। ट्रेनों के लोको पायलट, सहायक व गार्ड के लिए रनिंग रूम व विश्राम कक्ष की व्यवस्था रहेगी। जहां पर वह विश्राम कर सकेंगे। यात्रियों को स्टेशन पर ही बुकिंग काउंटर से टिकट मिलेंगे। अमान परिवर्तन का कार्य शुरू होने पर बंद किए गए स्टेशन के मेन गेट को खोला जाएगा। हालांकि अभी किसी को पूर्वोत्तर रेलवे के स्टेशन का चार्ज नहीं सौंपा गया है। ट्रेनों के संचालन का दायित्व उत्तर रेलवे के कर्मचारियों द्वारा ही निभाया जाएगा। - पीएस तोमर, स्टेशन अधीक्षक, शाहजहांपुर, उत्तर रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed