{"_id":"66d250810b87b541060fb544","slug":"after-four-months-of-marriage-the-married-woman-was-thrown-out-of-her-in-laws-house-she-died-in-her-parents-house-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-126029-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: शादी के चार माह बाद ही विवाहिता को ससुराल से निकाला, मायके में दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: शादी के चार माह बाद ही विवाहिता को ससुराल से निकाला, मायके में दी जान
Sat, 31 Aug 2024 04:36 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
सीएचसी पर रोती नैना की मां अंजूलता। संवाद
पुवायां। दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालियों ने शादी के चार माह बाद ही घर से निकाल दिया। मायके में आने के तीन दिन बाद ही उसने फंदे से लटककर जान दे दी। विवाहिता की मां की तहरीर पर दामाद सहित पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
मोहल्ला तिराहा बाजार निवासी स्वर्गीय रामोद की पत्नी अंजूलता ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री नैना की शादी 24 अप्रैल 2024 को लखीमपुर के थाना मोहम्मदी के गांव पड़रिया निवासी पवन यादव के साथ की थी। ससुराल के लोग नैना को काफी पीटते थे और दहेज में दो लाख रुपये और बुलेट बाइक की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पुत्री को कई बार जान से मारने का प्रयास भी किया गया था।
दामाद पवन कुमार, उसके पिता रूपराम यादव, भाई अरुण यादव, मां गुड्डी यादव, भाभी हैप्पी यादव ने 28 अगस्त को घर से नैना को निकाल दिया। धमकी दी कि दहेज की मांग पूरी होने के बाद ही घर में रह आ पाओगी। बताया कि बेटी के मायके आने के बाद से गुमसुम थी। शुक्रवार सुबह दस बजे नैना ने घर में फंदे से लटक कर जान दे दी। पड़ोस के लोगों की मदद से सीढ़ी लगाकर लोग अंदर गए और दरवाजा खोला। इसके बाद मां अपनी बेटी के शव को ई-रिक्शे पर रखकर थाने ले आई। पुलिस ने शव को सीएचसी भिजवाया।
विज्ञापन
सीएचसी में नायब तहसीलदार सृजित निगम की मौजूदगी में पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। अंजू लता ने बताया कि दामाद और उसके परिवार के लोग ही पुत्री की आत्महत्या के दोषी हैं। थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
-- -
मां की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
पंकज पंत, सीओ पुवायां
--