फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   After being discharged deteriorated again Condition of mother

छुट्टी मिलने के बाद फिर बिगड़ी बच्चों की मां की हालत

Thu, 10 Dec 2015 11:24 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 10 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
After being discharged deteriorated again Condition of mother
दस दिन के अंदर तीन बच्चों की मौत के सदमे से सहमे दंपति ने इकलौते बचे घर के चिराग को सुरक्षित ठिकाने पर भेज दिया है। वहीं अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंची बच्चों की मां की हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि कस्बा के मोहल्ला रामनगर कॉलोनी निवासी रवि शर्मा के पांच माह के बेटे प्रद्युम्न, पांच साल के आदित्य और छह साल की बेटी काजल की विगत 28 नवबंर से आठ दिसंबर के बीच दस दिन के अंतराल में एक एक कर रहस्यमय ढंग से मौत हो गई थी। साथ ही बच्चों की मां की भी हालत बिगड़ जाने पर उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। इस हादसे के बाद डॉक्टरों की टीम ने मोहल्ले में जाकर जांच पड़ताल कर दवाएं वितरित की। बुधवार को मोहल्ले में चल रहे आदर्श इंटर कालेज के करीब एक दर्जन बच्चों को उल्टी एवं चक्कर आने की शिकायत पर अफरातफरी मची रही। फिलहाल, सीएचसी के डाक्टरों ने मामला सिर्फ  घबराहट का बताकर लोगों के मन में बैठे खौफ को शांत कर दिया। उधर, अस्पताल में भर्ती बच्चों की मां हालत में सुधार होने पर बृहस्पतिवार की सुबह उसे घर भेज दिया गया, लेकिन दोपहर बाद अचानक उसकी हालत फिर बिगड़ जाने पर डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर किया है। इधर तीन बच्चों की एक साथ मौत के सदमें से टूट चुके परिजनों ने घर में इकलौते बचे घर के चिराग आठ वर्षीय श्याम बाबू की हिफाजत के लिए अपने घर से हटाकर उसे महफूज जगह भेज दिया है।
विज्ञापन


विधायक राजेश ने दी पीड़ित परिवार को सांत्वना
इस हादसे की खबर मिलने पर क्षेत्रीय विधायक राजेश यादव ने बृहस्पतिवार को पीड़ित परिवार के घर जाकर उन्हें सांत्वना देकर हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। विधायक यादव दोपहर बाद पीड़ित परिवार के घर पंहुचे। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाए जाने का भरोसा दिया। बताया कि  विवेकाधीन कोष से उन्हें आर्थिक सहायता दिलाई जायेगी। इसके अलावा जो भी हो सकेगा वह करेंगे। वह पीड़ित परिवार के साथ हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन



श्वांस नली में कीड़ा फंसने से हुई थी काजल की मौत
कस्बे के रवि शर्मा की बेटी काजल की मौत उसकी श्वांस नली में वर्म के आ जाने की वजह से हुई थी।
सीएचसी प्रभारी डा. सजर अहमद ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में काजल की मौत उसकी श्वांस नली में वर्म (कीड़ा) के फंस जाने की वजह से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed