{"_id":"68700a6f78328ddd660917d4","slug":"after-a-quarrel-with-her-sister-in-law-the-woman-committed-suicide-by-hanging-herself-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1036-147777-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: देवरानी से कहासुनी के बाद महिला ने फंदे से लटककर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: देवरानी से कहासुनी के बाद महिला ने फंदे से लटककर दी जान
विज्ञापन
जलालाबाद। क्षेत्र के गांव नगला नाथ में बुधवार रात रिजवान की 32 वर्षीय पत्नी मेहरबानो ने कहासुनी हो जाने के बाद फंदे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने जांच के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
बुधवार शाम बच्चों के बीच हुई लड़ाई को लेकर मेहरबानो की अपनी देवरानी से कहासुनी हो गई थी। बात बढ़ने पर घरवालों ने दोनों को शांत करा दिया। रात हो जाने पर खाना खाकर घर के सभी सदस्य बरामदे में सो गए। रात में किसी समय मेहरबानो कमरे में गईं और उसे अंदर से बंद कर लिया।
दुपट्टे का फंदा बनाकर कुंडे से लटक गई। रात करीब दो बजे रिजवान उठे। पत्नी को बिस्तर पर न देख वह घर के मुख्य दरवाजे तरफ गए लेकिन वह अंदर से बंद था। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ने पर अंदर मेहरबानो का शव फंदे पर झूलता मिला। प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि घर में कहासुनी हो जाने पर महिला ने जान दी है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद