फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Advocates surrounded BSA

अधिवक्ताओं ने बीएसए का किया घेराव

Tue, 08 Nov 2022 12:24 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Advocates surrounded BSA
प्रधानाध्यापिका, सहायक अध्यापिका व शिक्षामित्र का वेतन रोकने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन

वकीलों के नाराजगी जताने पर बीएसए बैकफुट पर आए, आश्वासन देकर लौटाया
शाहजहांपुर। सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने बीएसए सुरेंद्र सिंह का घेराव किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय पिपरौला की प्रधानाध्यापिका, सहायक अध्यापिका तथा शिक्षामित्र का वेतन-मानदेय रोके जाने का आदेश जारी किए जाने पर नाराजगी जताई। इसके बाद बीएसए को बैकफुट पर आना पड़ा।
18 अक्तूबर को डायट प्राचार्य अचल कुमार ने प्राथमिक विद्यालय पिपरौला का निरीक्षण कर उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया था। उन्हें स्कूल की प्रधानाध्यापिका सुषमा पांडेय, सहायक अध्यापिका सोनम गुप्ता, शिक्षामित्र रामप्रवेश अनुपस्थित मिले, जिसकी आख्या बीएसए के सामने प्रस्तुत की गई। इस पर बीएसए सुरेंद्र सिंह ने कार्यालय आदेश जारी कर प्रधानाध्यापिका, सहायक अध्यापिका तथा शिक्षामित्र का वेतन/मानदेय रोकने, कार्यशैली में सुधार कर स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए गए। इस आदेश के जारी होने को लेकर सोमवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव अग्निहोत्री, अधिवक्ता राजकुमार, उमेश सिंह, अजीत सिंह आदि ने बीएसए का घेराव किया। आरोप लगाया कि इस तरह के आदेश जारी कर शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। कार्रवाई से बचने के लिए रिश्वत मांगी जाती है। इसके बाद बीएसए ने जारी आदेश को वापस लेने का आश्वासन देकर अधिवक्ताओं को शांत कराया।
विज्ञापन

वहीं बीएसए का कहना है कि डायट प्राचार्य द्वारा स्कूल का निरीक्षण किया गया था। प्रधान अध्यापिका, सहायक अध्यापिका तथा शिक्षामित्र के अनुपस्थित मिलने पर उनका वेतन रोक दिया गया। वेतन रोकने की संस्तुति नहीं की गई थी। बार एसोसिएशन को वेतन न रोके जाने के लिए आश्वस्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed