फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Advisory issued for devotees going to Mahakumbh

Shahjahanpur News: महाकुंभ जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी

Tue, 26 Nov 2024 04:45 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 26 Nov 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Advisory issued for devotees going to Mahakumbh
शाहजहांपुर। प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ का शुभारंभ होगा। इससे पहले महाकुंभ में शामिल होने वाले कल्पवासियों और श्रद्धालुओं के लिए जिला प्रशासन ने एडवाइजरी जारी की है।
विज्ञापन

एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मेला गंगा एवं यमुना नदी के किनारों पर लगभग 4200 हेक्टेयर के क्षेत्रफल में फैला है। मेला क्षेत्र में दिन के समय तापमान कभी-कभी 9 डिग्री और रात्रि में लगभग दो डिग्री तक हो सकता है। दिन में धूप न होने पर घने कोहरे की स्थिति भी बन जाती है। संगम स्थल पर पहुंचने से पहले महाकुंभ मेला 2025 मोबाइल एप डाउनलोड करके जानकारी कर लें।
विज्ञापन

यात्रा से पहले निवास स्थान तय कर लें। गर्म और ऊनी वस्त्र एवं खान-पान का सामान साथ रखें। मौसम की पूर्व जानकारी के लिए मौसम विभाग को आईएमडी की वेबसाइट देखे लें। आपदा की पूर्व चेतावनी के लिए सचेत एप मोबाइल पर डाउनलोड करें। 60 वर्ष से अधिक आयु या बीमार श्रद्धालु स्वास्थ्य जांच के बाद चिकित्सक की सलाह पर यात्रा करें। पूर्व में बीमार रहे लोग अपने चिकित्सक का परामर्श पर्चा, चिकित्सक का नंबर और दवा साथ में रखें। हृदय रोग, श्वास रोग, मधुमेह, उच्च रक्तचाप से ग्रस्त रोगी यात्रा के समय विशेष सावधानी बरतें। कोई भी परेशानी होने पर महाकुंभ हेल्पलाइन 1920, पुलिस हेल्प लाइन 112, आपदा हेल्पलाइन 1077 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed