फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Adopt advanced farming techniques to produce more

अधिक उपज लेने को अपनाएं उन्नत कृषि तकनीक

Sun, 20 Mar 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/ शाहजहांपुर
ब्यूरो/ शाहजहांपुर Updated Sun, 20 Mar 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Adopt advanced farming techniques to produce more
अधिक उपज लेने को अपनाएं उन्नत कृषि तकनीक
जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव ने किसानों से अनुरोध किया कि बेहतर उपज लेने और औसत कृषि उत्पादकता को बढ़ाने के लिए उननत कृषि तकनीक अपनाएं। वह नियामतपुर स्थित कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन करने के बाद किसानों की गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व, उन्होंने अपने पिता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र पाल सिंह यादव के साथ प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालोें का निरीक्षण किया। इस मौके पर उनके साथ मौजूद केंद्र प्रभारी डाू. नरेंद्र प्रसाद, जिला कृषि अधिकारी अखिलानंद पांडेय, गन्ना किसान प्रशिक्षण संस्थान के सहायक निदेशक पीके कपिल, डॉ. टीबी यादव, डॉ. केएम सिंह आदि ने स्टालों पर प्रदर्शित वस्तुओं की उपयोगिता समझाई। गोष्ठी में जिला पंचायत अध्यक्ष यादव ने बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि किसानों को आसान तरीके से कृषि ऋण और क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराएं। भरत कुमार सिंह ने फसलोत्पादन में उर्वरकों के संतुलित प्रयोग पर बल दिया। इसी कड़ी में डॉ. एसके वर्मा, डॉ. चंद्रपाल, विद्या गुप्ता आदि ने किसानों को उपयोगी जानकारियां दीं। प्रारंभ में केंद्र के वैज्ञानिकों ने जिला पंचायत अध्यक्ष और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।  
विज्ञापन


प्रदर्शनी में स्टाल किए गए पुरस्कृत 
कृषि प्रदर्शनी में लगाए गए स्टालों को उनकी सजावट और विषय वस्तु के बेहतर प्रस्तुतीकरण के आधार पर पुरस्कृत किया गया। ओम बीज भंडार को सर्वोत्तम स्टाल का पुरस्कार मिला। इसी क्रम में अन्य तमाम स्टालों को जिला पंचायत अध्यक्ष ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय पुरस्कार दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed