{"_id":"61e8634c7aa38e3dcc28b407","slug":"administration-completed-preparations-for-teacher-eligibility-test-shahjahanpur-news-bly4730456156","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रशासन ने पूरी की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए प्रशासन ने पूरी की तैयारी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में टीईटी को लेकर बैठक में मौजूद डीएम व अन्य अधिकारी
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) के संबंध में डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें सभी केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, जोनल तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट को अपने केंद्रों में भ्रमण कर टीईटी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रानिक उपकरण, मोबाइल आदि पूर्ण रूप से वर्जित होने, परीक्षा पूर्णतया शांतिपूर्ण ढंग से नकलविहीन कराने को निर्देशित किया।
परीक्षा के नोडल अधिकारी व सीडीओ श्याम बहादुर सिंह ने कहा कि 23 जनवरी को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा को नकल विहीन तथा शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए सभी अधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। कोषागार से प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट की होगी, जिसके साथ पुलिस बल रहेगा।। कोई भी सेक्टर मजिस्ट्रेट पुलिस गार्ड के बिना प्रश्नपत्रों को कोषागार से नहीं लेगा।
डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कहा कि जिले में नकलविहीन परीक्षा कराने को पहले से ही प्रश्न पत्रों को कोषागार में सुरक्षित रखते समय अतिरिक्त सावधानी व व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। केंद्रों पर प्रश्न पत्र पर्यवेक्षक तथा सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि संबंधित अधिकारियों के सम्मुख वीडियोग्राफी कराते हुए ही खोले जाएंगे। सभी केंद्र व्यवस्थापक अपने परीक्षा केंद्रों में परीक्षा कक्ष में सीसीटीवी कैमरा की भी व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र/छात्राओं की सघन जांच कराने के भी निर्देश दिए। कहा कि छात्राओं की सघन जांच के लिए महिला पुलिस बल अवश्य लगाई जाए। किसी भी पुरुष द्वारा छात्राओं की तलाशी नहीं ली जाएगी। बैठक में एडीएम प्रशासन, डीडीओ, सिटी मजिस्ट्रेट, डीआईओएस, अन्य अधिकारी व केन्द्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
प्रवेश पत्र के साथ लाएं पहचान पत्र
परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र पर निर्धारित वेबसाइट के माध्यम से डाउनलोड किए प्रवेश पत्र के साथ अपने ऑनलाइन आवेदन में अंकित पहचान पत्र (ड्राइविंग लाइसेंस, पैन, पासपोर्ट, वोटर आईडी आदि) की मूल प्रति सहित प्रशिक्षण योग्यता के प्रमाण पत्र अथवा किसी भी सेमेस्टर की जारी अंक पत्र की मूल प्रति एवं संबंधित प्रशिक्षण संस्थान के रजिस्ट्रार अथवा सक्षम अधिकारी द्वारा इंटरनेट से प्राप्त अंक पत्र की प्रमाणित प्रति में से कोई एक लाना अनिवार्य होगा।
परीक्षा केंद्र के आसपास नहीं इकट्ठा होगी भीड़, धारा 144 लागू रहेगी
परीक्षा की गोपनीयता तथा संवेदनशीलता को बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्र के आस-पास किसी भी प्रकार की भीड़ एकत्र नहीं होनी होगी। जिले में इस दृष्टि से धारा 144 लागू होगी। परीक्षा केंद्र पर वाहनों को व्यवस्थित रूप से लगाया जाने के निर्देश दिए गए हैं, जिससे मार्ग में कोई मार्ग अवरुद्ध न हो सके। परीक्षा केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक, नामित पर्यवेक्षक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट को भी कैमरायुक्त मोबाइल, स्मार्ट फोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी।
29 केंद्रों पर दो पालियों में होगी परीक्षा
23 जनवरी को प्रथम पाली में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे व द्वितीय पाली में दोपहर 02:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक टीईटी सम्पन्न होगी। परीक्षा शांतिपूर्ण व पारदर्शिता से कराने के लिए 29 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया है। जिसमें 29 केंद्र पर्यवेक्षक, 29 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तथा पांच जोनल मजिस्ट्रेट प्रथम पाली व चार जोनल मजिस्ट्रेट द्वितीय पाली में नियुक्ति किए गए हैं। इसके साथ ही आठ सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रथम पाली में व पांच द्वितीय पाली में नियुक्त हुए हैं। जिले के विभिन्न केंद्रों पर प्रथम पाली में 13438 एवं द्वितीय पाली में 8388, कुल 21826 छात्र-छात्राएं टीईटी में शामिल होंगें। उन्होंने परीक्षा केंद्र के गेट को 9:30 बजे तक बंद करने के निर्देश के साथ किसी भी परीक्षार्थी को अंदर न आने देने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।
पुलिस बल रहेगा मौजूद
- एसपी सिटी संजय कुमार ने शिक्षक पात्रता परीक्षा को शांति एवं कुशलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने का कि सभी पुलिसकर्मी अपनी ड्यूटी पर समय से तैनात होकर दायित्वों का निर्वाहन करेंगे।