फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Administration busy with preparations for Deputy Chief Minister Brajesh Pathak's visit.

Shahjahanpur News: उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के दौरे की तैयारियों में जुटा प्रशासन

Tue, 21 Jul 2026 01:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Administration busy with preparations for Deputy Chief Minister Brajesh Pathak's visit.
जलालाबाद में परशुराम मंदिर प्रांगण का निरीक्षण करते एसडीएम व अन्य अधिकारी। संवाद
परशुराम मंदिर में कल पूजा-अर्चना कर जनसभा को संबोधित करेंगे
विज्ञापन

जलालाबाद। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक 22 जुलाई (बुधवार) को यहां आकर भगवान परशुराम के मंदिर में पूजा-अर्चना करने के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह 51 बटुकों का भी पूजन और सम्मान करेंगे। सोमवार को उनका कार्यक्रम जारी होने के बाद प्रशासन कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है।
उपमुख्यमंत्री का हेलीकाॅप्टर दोपहर 12 बजे मिर्जापुर में रघुवंशी पैलेस के परिसर में उतरेगा। वहां से वह कार से परशुरामपुरी के लिए प्रस्थान करेंगे। सोमवार को एसडीएम मधुसूदन गुप्ता ने अधिकारियों के साथ मंदिर प्रांगण का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा जरूरी दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

हालांकि, मंदिर प्रांगण में चल रहे सुंदरीकरण के कार्यों से वहां कई अव्यवस्थाएं हैं। पूरे परिसर में जहां-तहां मलबा और निर्माण सामग्री फैली हुई है। एसडीएम ने निर्माण कंपनी के ठेकेदार और ईओ एचएन उपाध्याय को मंगलवार तक सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पार्किंग, सभा स्थल व बटुक पूजन सहित अन्य कार्यक्रमों के स्थल देखे। इस दौरान सीओ दीपक सिंह, तहसीलदार राघवेश मणि त्रिपाठी, श्री परशुराम जन्म भूमि प्रबंध समिति के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। संवाद

--
यह है कार्यक्रम
दोपहर 12 बजे उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का हेलिकॉप्टर मिर्जापुर के रघुवंशी पैलेस परिसर के हेलिपैड पर उतरेगा। 12:07 बजे वह बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को संबोधित करेंगे। दोपहर 13:20 बजे वह परशुराम मंदिर आएंगे और पूजन-अर्चन के बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 14:30 बजे वह हेलिपैड से हरदोई के लिए चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed