फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ADM, SP inspected Idgah

एडीएम, एसपी ने किया ईदगाहों का निरीक्षण

Sun, 25 Jun 2017 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर Updated Sun, 25 Jun 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
रमजान का आखिरी शुक्रवार बीतने के बाद अब ईद की तैयारियां शुरू हो गईं हैं। अधिकारियों ने ईद की नमाज के लिए सुरक्षा प्रबंध तेज कर दिए हैं। प्रभारी डीएम/एडीएम (प्रशासन) जितेंद्र शर्मा और एसपी केबी सिंह ने शनिवार को बड़े ईदगाह समेत सरायकाइयां और गदियाना स्थित छोटे ईदगाहों का निरीक्षण करके वहां सफाई व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लिया। 
विज्ञापन

निरीक्षण के लिए दोनों अधिकारी पहले मामुड़ी मोहल्ले के बड़े ईदगाह पहुंचे। वहां की इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों ने उन्हें ईद की नमाज के लिए की गई व्यवस्थाओं का विवरण दिया। कमेटी के अध्यक्ष राहत अली खां, सचिव कासिम रजा, उपाध्यक्ष मिर्जा आसिफ अली, प्रवक्ता सरताज अली आदि से अधिकारियों ने ईद की नमाज के समय का ब्यौरा लिया। 
विज्ञापन

पदाधिकारियों ने बताया कि बड़े ईदगाह में सुबह 7.30 बजे और अन्य ईदगाहों में सुबह आठ बजे नमाज पढ़ी जाएगी। बाद मेें अधिकारियों ने सरायकाइयां और निगोही रोड पर गदियाना चुंगी के पास छोटे ईदगाहों का निरीक्षण किया। कमेटी के पदाधिकारियों का कहना था कि ईद की नमाज के वक्त भैंसों समेत अन्य पशुओं को रोकने की कारगर व्यवस्था होनी चाहिए क्योंकि पशुओं की गंदगी से नमाजियों के कपड़े खराब हो जाते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीएम ने नगरपालिका परिषद के ईओ को सभी ईदगाह परिसरों और उनके आसपास सफाई और पीने के लिए पानी आदि व्यवस्थाएं कराने के निर्देश दिए। एसपी ने ईदगाहों के आसपास रहने वाले पशुपालकों निर्देश दिया कि नमाज के वक्त आवारा जानवरों को उनके बाड़ों में बंद करके रखें और उन्हें सड़कों पर नहीं आने दें। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव समेत अन्य कई अधिकारी मौजूद रहे। 


सफाई, पानी की व्यवस्था ठीक रखने के निर्देश
त्योहार संबंधी तैयारियों की चेयरमैन ने की समीक्षा   
फोटो 01 में।
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। 
नगरपालिका परिषद के अध्यक्ष तनवीर खां ने शनिवार को विभिन्न अनुभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके ईद के त्यौहार पर सफाई, पथ प्रकाश, पेयजलापूर्ति आदि व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने ईदगाहों को जोड़ने वाले मार्गों पर सफाई और पथ प्रकाश व्यवस्था जल्द ठीक करने के साथ सभी नलकूपों को चालू हालत में रखने के निनर्देश दिए। उन्होंने प्रभारी सहायक अभियंता एसके कनौजिया को सभी ईदगाहों का दौरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि जहां कहीं गड्ढे दिखें, उन्हें पाटकर मैदान को समतल कराएं। उन्होंने कहा कि ईद से पहले यदि किसी ठेकेदार ने नालों से निकालकर रोड के किनारे डाला गया मलबा नहीं हटाया तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई करके उसे ब्लैक लिस्टेड भी किया जा सकता है। ईद से पहले रात में ही सभी पंप चालक अपनी ड्यूटी संभाल लें और सुबह 5.30 बजे से जलापूर्ति शुरू कराएं। चेयरमैन ने वर्कशॉप इंचार्ज मकबूल खां को आवश्यकता के अनुरूप सफाई नायकों को चूना और नलकूपों के लिए डीजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। बैठक में अवर अभियंता विक्रमाजीत यादव, सफाई निरीक्षक पवन कुमार, राजमंगल व केशव गंगवार, सुभाष चंद्र मिश्रा, गिरीश बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed