{"_id":"6526f2fbf8e73b29990b4b16","slug":"adm-administration-gave-instructions-for-trial-of-oil-ball-in-all-bodies-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1002-6273-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: एडीएम प्रशासन ने सभी निकायों में ऑयल बॉल के ट्रॉयल के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: एडीएम प्रशासन ने सभी निकायों में ऑयल बॉल के ट्रॉयल के दिए निर्देश
Thu, 12 Oct 2023 12:39 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Thu, 12 Oct 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में टीम से जानकारी लेते एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय। संवाद
शाहजहांपुर। हेल्प संस्था के सदस्यों ने एडीएम प्रशासन संजय कुमार पांडेय से मिलकर उनके द्वारा डेंगू लार्वा व मच्छर नष्ट करने को तैयार की जा रही ऑयल बाॅल के बारे में जानकारी दी।
एडीएम प्रशासन ने संस्था डायरेक्टर नेहा यादव सक्सेना से ऑयल बाॅल बनाने की विधि, मैटेरियल व लागत की जानकारी ली। इससे संतुष्ट होकर एडीएम प्रशासन ने तत्काल सभी नगर निकायों के ईओ को निर्देशित किया कि वे संस्था से समन्वय स्थापित कर नगर पालिका, नगर पंचायतों में ऑयल बाॅल का ट्रॉयल कराएं। अगर इससे मच्छरों व लार्वा नष्ट होते हैं, तो नगर निकायों के प्रत्येक वार्ड में ऑयल बाॅल पानी भरे स्थानों, नाला-नाली में डलवाकर डेंगू व वायरल फीवर से निपटने पर कार्य होगा। वहीं नगर पालिका तिलहर की ईओ कल्पना ने संस्था की डायरेक्टर नेहा यादव सक्सेना से वार्ता कर बैठक के लिए तिलहर बुलाया है। इस दौरान संस्था के प्रांशुल राज सक्सेना, विक्रांत सक्सेना मौजूद रहे। इससे पहले मंगलवार को रोजा क्षेत्र में संस्था ने महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त संतोष कुमार के सामने ऑयल बॉल का परीक्षण दिखाया। इससे संतुष्ट होने के बाद नगर निगम की ओर से पांच हजार बॉल का आर्डर दिया गया है।