फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Adjustment in primary schools completed, now it is the turn of junior

Shahjahanpur News: प्राथमिक स्कूलों में समायोजन पूरा, अब जूनियर की बारी

Wed, 20 May 2026 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Adjustment in primary schools completed, now it is the turn of junior
शाहजहांपुर। परिषदीय स्कूलों में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की पहली प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। प्राथमिक स्तर पर 61 स्कूलों में समायोजन कर दिया गया है। अब उच्च प्राथमिक स्कूलों की बारी है। विभाग ने विषयवार समायोजन की तैयारी की है। इससे पहले आपत्तियां भी मांगी गई है।
विज्ञापन

सरप्लस शिक्षकों के समायोजन में पिछली बार हुई किरकिरी को देखते हुए विभाग पारदर्शी प्रक्रिया अपना रहा है। 61 स्कूलों की सूची निकालते हुए काउंसलिंग की गई। इसमें 54 स्कूलों में विकल्प भरवाए गए। प्राथमिक स्तर पर प्रक्रिया पूरी होने के बाद उच्च प्राथमिक स्कूलों के समायोजन को लेकर माथा-पच्ची की जा रही है।
विज्ञापन

प्रत्येक बीईओ से उनके क्षेत्र की स्थिति का डाटा मांगकर सूची को फाइनल किया गया है। इसके बाद समायोजन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसे लेकर विभाग के पास 250 आपत्तियां भी आई हैं। बीएसए दिव्या गुप्ता ने बताया कि उच्च प्राथमिक स्कूलों में विषयवार समायोजन होगा। जूनियर स्कूलों की सूची बुधवार की रात जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed