{"_id":"732a693a391ed48461d2eac7e6ddfd6d","slug":"additional-video-cameras-will-monitor-the-elections-prdani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त वीडियो कैमरों की निगरानी में होगा प्रधानी का चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त वीडियो कैमरों की निगरानी में होगा प्रधानी का चुनाव
शाहजहांपुर।
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत ग्राम पंचायतों में प्रधानी और वार्ड मेंबरी के चुनाव में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत समिति के चुनाव की तुलना में बेहद कड़ी होगी। इसके लिए अतिरिक्त वीडियो कैमरे लगाए जाएंगे और सुरक्षा बल बढ़ाने के साथ अतिरिक्त मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे।
यह जानकारी डीएम शुभ्रा सक्सेना ने मंगलवार को निर्वाचन व्यवस्था से जुड़े प्रभारी अधिकारियों और आरओ के साथ बैठक करते हुए दी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निष्पक्ष, स्वतंत्र और शांतिपूर्ण मतदान कराने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रधानी के चुनाव में झगड़ों की अधिक आशंका देखते सुरक्षा व्यवस्था को ज्यादा मजबूत बनाने का फैसला किया गया है। इसलिए अधिकारी बेखौफ होकर निर्वाचन संबंधी दायित्वों का निर्वाह करें।
डीएम ने उप जिलाधिकारियों को निर्देष दिया कि वे क्षेत्रवार अधिकारी नामित करके उनके दायित्व करें जिससे कि रूट चार्ट के मुताबिक क्षेत्र भ्रमण में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो। उन्होंने फर्जी मतदान की आशंका को देखते उन सभी गांवों का चिन्हांकन करके वहां अनिवार्य रूप से वीडियोग्राफी कराने के निर्देश दिए, जहां से फर्जी वोटर बढ़ने की शिकायतें मिल रही हैं। डीएम ने कहा कि मतदान खत्म होने के बाद बैलेट बाक्स सहित पोलिंग पार्टियों को मत पेटिकाएं जमा करने के स्थान तक लाने की जिम्मेदारी संबंधित मजिस्ट्रेट और पुलिस टीम की होगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत एवं सीडीओ पुलकित खरे ने निर्वाचन से जुड़े विभिन्न कार्यों के प्रभारी नामित किए गए अधिकारियों से अब तक की गईं व्यवस्थाओं की जानकारी लेकर कार्य प्रगति की समीक्षा की। सीडीओ ने निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाएं शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम मुनेंद्र नाथ उपाध्याय व पीके श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह, सभी एसडीएम, खंड विकास अधिकारी आदि उपस्थित रहे।