फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Additional director got angry due to increase in malaria cases

Shahjahanpur News: मलेरिया के केस बढ़ने पर नाराज हुए अपर निदेशक

Fri, 12 Sep 2025 12:52 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Sep 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Additional director got angry due to increase in malaria cases
शाहजहांपुर। अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण बरेली मंडल डॉ.टीपी राठौर ने चार्ज संभालने के बाद बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने मलेरिया के केस अधिक मिलने पर नाराजगी जताते हुए व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ कार्यालय के सभागार में बैठक के दौरान डॉ.टीपी राठौर ने मलेरिया के रोगियों की जानकारी ली। डॉ.राठौर ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में मलेरिया के रोगी बढ़े मिलने पर फॉगिंग, एंटी लार्वा का छिड़काव कराने के लिए कहा है। बताया कि कुछ ब्लॉकों में क्षय रोग विभाग की योजनाएं बेहतर नहीं मिलीं हैं। उसे सुधारने के लिए निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

पोषण पोटली में जनपद पीछे है। उसके लिए निश्चय मित्र बनाने के निर्देश दिए गए हैं। डॉ.राठौर ने बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए संबंधित अधिकारियों को बेहतर तरीके से कार्य करने के लिए कहा है। उसके बाद भावलखेड़ा सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां पर आशा वर्कर मानदेय का भुगतान नहीं मिलने पर धरना-प्रदर्शन कर रहीं थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आशा वर्करों ने बताया कि वे पिछले कई दिनों से धरना दे रहीं हैं, लेकिन किसी अधिकारी ने सुनवाई नहीं की। डॉ.राठौर ने स्थानीय अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed