{"_id":"9d4be86eceba68fcc7f43446eda99bee","slug":"adarsh-nagar-entered-extinct-species-elk-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आदर्श नगर में घुसा विलुप्त प्रजाति का बारहसिंघा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आदर्श नगर में घुसा विलुप्त प्रजाति का बारहसिंघा
रोजा।
Updated Sun, 15 Nov 2015 11:05 PM IST
विज्ञापन
कस्बे के आदर्शनगर कॉलोनी में रविवार की सुबह एक बारहसिंघा खाली पड़े मकान में घुस गया, जिससे लोगों में अफरातफरी मच गई । ग्रामीणों ने किसी तरह उसे अपने कब्जे किया और उसके दोनों पैर बांध दिए। फिर इसकी सूचना पुलिस और वन विभाग के अधिकारियों को दी।
मौके पर पहुंचे वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह, वन दरोगा मुकेश सिंह, वनरक्षक केपी सिंह और रोजा थाने के दरोगा हरिनाथ सिंह यादव ने बारहसिंघा को लेकर जिला पशु चिकित्सालय ले गए। वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि बारहसिंघा विलुप्त होती प्रजाति का है जिसकी की उम्र कम थी जो भटक कर रोजा कालोनी में पहुंचा। उसके मुंह पर किसी से टकराने से चोट लगी थी जिसको इलाज के बाद सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।
आदर्श नगर के लोगों का कहना है कि रविवार को पौ फटने से पहले ही गली नंबर 16 में खाली पड़े मकान में बारहसिंघा घुसा और छुप गया, क्योंकि उस पर कुत्ते और बंदर हमला कर रहे थे। लोगों ने कुत्तों और बंदरों को भगाकर बारहसिंघा के चारों पैर बांध दिए और तब तक चारों ओर से घेरे रखा जब तक वन विभाग और पुलिस वाले नहीं पहुंच गए ।