{"_id":"68054ff8ef0e2c897504f389","slug":"action-will-start-against-unrecognized-schools-from-today-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-142050-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: मान्यता विहीन स्कूलों पर आज से शुरू होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: मान्यता विहीन स्कूलों पर आज से शुरू होगी कार्रवाई
Mon, 21 Apr 2025 01:20 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 21 Apr 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
अल्हागंज। गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों पर कार्रवाई से पहले बेसिक शिक्षा विभाग ने स्कूल संचालकाें को नोटिस दिए थे। तय समय में किसी ने भी न तो मान्यता के अभिलेख प्रस्तुत किए और न ही कोई उत्तर दिया। इसे गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों ने ऐसे स्कूलों पर सोमवार से कार्रवाई करने का निर्णय लिया है।
नगर में कई स्कूल बगैर मान्यता के संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों के कर्ता-धर्ता लोगों को बरगलाकर उनके बच्चों का अपने स्कूल में प्रवेश करा लेते हैं, लेकिन पांचवीं और आठवीं की परीक्षा नजदीक के अन्य मान्यता प्राप्त स्कूलों से दिलाते हैं। इस तरह की शिकायतें जनसुनवाई पोर्टल पर मिलने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी शाहीन अंसारी ने बुधवार को पांच स्कूलाें के संचालकों को नोटिस जारी किए थे।
इसमें मान्यता के अभिलेख तीन दिन के अंदर विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे। यह अवधि शनिवार को पूरी हो गई, लेकिन किसी भी स्कूल संचालक ने नोटिस में निहित निर्देशों का पालन करने की जरूरत नहीं समझी। इससे पहले भी मान्यता विहीन स्कूलों को कई बार नोटिस जारी हुए, लेकिन बाद में कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए विभागीय नोटिसों का स्कूल संचालकों में कोई खौफ नहीं है।
विज्ञापन
हालांकि, इस बार जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को विभाग ने गंभीरता से लिया है। इसलिए मान्यता विहीन स्कूलों पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है। इसके तहत ऐसे स्कूल सील भी कराए जा सकते हैं। खंड शिक्षा अधिकारी के अनुसार, नोटिसों का उत्तर नहीं मिलने के कारण सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी से दिशा-निर्देश लेकर पांचों स्कूलों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।