{"_id":"618c18d842afb85cd63824b5","slug":"action-shahjahanpur-news-bly4657129179","type":"story","status":"publish","title_hn":"शाहजहांपुर : पुलिस से हाथापायी में आशा कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शाहजहांपुर : पुलिस से हाथापायी में आशा कार्यकर्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, कांग्रेस ने किया धरना-प्रदर्शन
Thu, 11 Nov 2021 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
अमर उजाला नेटवर्क, शाहजहांपुर
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 01:28 AM IST
सार
अब पुलिस का कहना है कि पहले आशा ने महिला एसआई से हाथापाई की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन
शाहजहांपुर के जीआईसी मैदान पर धरना प्रदर्शन करतीं आशा कार्यकर्ता...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खिरनीबाग जीआईसी मैदान के बाहर मंगलवार को मुख्यमंत्री की सभा से पहले महिला आशा कार्यकर्ता के साथ पुलिसकर्मियों ने मारपीट की थी। अब पुलिस का कहना है कि पहले आशा ने महिला एसआई से हाथापाई की थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। बुधवार को सदर थाने की महिला उपनिरीक्षक की तहरीर पर मारपीट का आरोप लगाने वाली आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आशा के समर्थन में बुधवार को भी कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
आशा कार्यकर्ता मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के सभास्थल पर जाने की कोशिश कर रहीं थीं। पुलिस के रोकने पर आशा कार्यकर्ता पूनम पांडेय और ड्यूटी पर तैनात बरेली के सुभाषनगर थाने में तैनात महिला दरोगा ज्योति त्यागी के बीच कहासुनी होने लगी। पुलिस ने पूनम पांडेय को हिरासत में लेकर बस में बैठाने में की कोशिश की, तभी दोनों में मारपीट होने लगी।
विज्ञापन
वीडियो में दिख रहा है कि पहले आशा पूनम पांडेय ने एसआई ज्योति त्यागी से हाथापाई की, इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पीटा। बुधवार को थाना सदर बाजार में तैनात उपनिरीक्षक मंजू कुमारी की तहरीर पर आशा पूनम पांडेय के खिलाफ आईपीसी की धारा 186 और 353 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
एसपी एस. आनंद ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं का कई दिन से प्रदर्शन चल रहा था। उनकी स्थानीय स्तर की मांगें पूरी की जा चुकी हैं। शेष मांगें प्रदेश स्तर से पूरी होनी हैं। इस बारे में सीएमओ और सिटी मजिस्ट्रेट ने अवगत भी करा दिया था। इसके बावजूद आशा कार्यकर्ता कवलजीत कौर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के सभास्थल के पास प्रदर्शन करते हुए पहुंचीं थीं। रोकने की कोशिश की थी तो आशा कार्यकर्ता ने हाथापाई की। इसलिए उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।
कांग्रेस ने किया प्रदर्शन कर दिया समर्थन
बुधवार को अन्य आशा कार्यकर्ताओं ने खिरनीबाग जीआईसी मैदान पर प्रदर्शन किया और पूनम पांडेय के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग की। उनके समर्थन में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रजनीश गुप्ता समेत कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल हुए। महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी, जिला महासचिव गौरव त्रिपाठी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष इरफान खान, आउटरिच विभाग अध्य्क्ष अफजाल खान, सुनील गुप्ता, तनवीर सफदर, अदीब अहमद, अमन गुप्ता, रफी उल हसन, परवेज खान, मोहम्मद आमिल आदि मौजूद रहे।
आशा कार्यकर्ताओं का समर्थन किया
शाहजहांपुर। सामाजिक संगठन जनता की आवाज के कार्यकर्ताओं ने खिरनीबाग स्थित जीआईसी खेल मैदान में आशा कार्यकर्ताओं को समर्थन दिया। संजीव गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम में पानी की तरह जनता की मेहनत और गाढ़ी कमाई को बर्बाद किया गया। अपनी मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखने पहुंची आशाओं को बेहरमी से पीटा गया। यह बहुत ही निदंनीय है। महिला अध्यक्ष सोनी गुप्ता, इस्तखार अहमद, मोहसिन, राकेश, विजय, प्रीति देवी, रिंकू अवस्थी, हारुष, परमाली आदि मौजूद रहे। संवाद