फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Across sixty times in love, leaving home Elderly men and women willing to

साठ पार के प्यार में घरबार छोड़ने  को तैयार बुजुर्ग महिला-पुरुष

Mon, 25 Jul 2016 11:21 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
ब्यूरो /शाहजहांपुर Updated Mon, 25 Jul 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
 कहते हैं मोहब्बत अंधी होती है, उसे आगा पीछा कुछ नहीं दिखाई देता है। यह न तो उम्र देखती है और धर्म जाति। कुछ ऐसा ही खुटार में हुआ है। साठ साल की महिला और साठ साल के ही पुरुष में प्रेम की पींगे बढ़ीं तो अपने-अपने जीवनसाथी, चार-चार बेटों, बहुओं, नाती-पोतों से भरापूरा घर परिवार को छोड़कर दोनों शादी करने पर अड़े हुए हैं। इससे दोनों परिवारों में खलबली मची हुई है। परिवार के विरोध भी महिला और पुरुष घर छोड़कर जाने को तैयार हुए तो सोमवार को उनके बेटे-बहुओं ने दोनों की जमकर पिटाई की और घर में बंद कर दिया। बेटों से पिटने से आहत बुजुर्ग ने कीटनाशक पीने की कोशिश की, उसमें सफल नहीं हुआ तो नदी में कूद कर जान देने की कोशिश की। हालांकि लोगों ने उन्हें बचा लिया। इलाके में साठ साला प्रेमी जोड़े को लेकर खूब चर्चाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

मामला खुटार क्षेत्र के एक गांव का है। 60 साला एक बुजुर्ग का पड़ोस में ही रहने वाली हमउम्र महिला से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों के चार-चार बच्चे हैं। कुछ दिन पूर्व महिला अपने पति और उसका बुजुर्ग प्रेमी अपनी पत्नी को छोड़कर भागकर शादी करने का प्लान बनाने लगे। दोनों के परिवारवालों को इसकी जानकारी हो गई। दोनों परिवारों ने बुजुर्ग महिला और पुरुष को समझाने का प्रयास किया। समाज की दुहाई लेकिन वे शादी करने की अपनी जिद पर अड़े रहे। सोमवार को भी इस संबंध में बेटों ने बुजुर्ग को समझाने किया लेकिन प्रेमी ने हर हाल में शादी करने की बात कही। इस पर बेटों ने अपने पिता की जमकर पिटाई लगा दी। इस दौरान मौके पर जमकर भीड़ लग गई। सबके सामने अपने बेटों से पिटने से गुस्साए बुजुर्ग ने पहले घर में रखा कीटनाशक पीने की कोशिश की लेकिन बेटों ने छीन लिया। इस पर बुजुर्ग प्रेमी ने गांव के पास से गुजरने वाली नदी में कूद कर जान देने की कोशिश की। लोगों ने यहां भी उसे बचा लिया। उधर, बुजुर्ग महिला के भी जिद पर अड़े रहने पर उसकी बहुओं ने पिटाई कर दी और घर में बंद कर दिया। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। हालांकि पुलिस ने मामले में किसी भी तरह की जानकारी से इंकार किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed