{"_id":"604122168ebc3ed8321ab970","slug":"acident-shahjahanpur-news-bly4394297121","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई-रिक्शा पलटने से युवक की मौत, तीन लोग घायल
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बृहस्पतिवार की शाम अंत्येष्टि से लौट रहे लोगों का ई-रिक्शा कांट रोड पर पलट गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के एमएस कॉलोनी के निवासी मुलाराम (45) जलालाबाद के गांव सुजालपुर में रहने वाले अपने फुफेर भाई लटूरी के अंतिम संस्कार से ई-रिक्शा से परिजन के साथ लौट रहे थे। रात करीब साढ़े आठ बजे कांट-जलालाबाद रोड पर जमुनिया गांव के पास उनका ई-रिक्शा ट्रक से बचने के चक्कर में रोड में पलट गया। हादसे में मुलाराम, उनके साले लालबहादुर की पत्नी शांति देवी (35), सिंधौली के बड़ावन गांव में रहने वाले रिश्तेदार राजेश्वरी (41) पत्नी रामप्रसाद और रामप्रसाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सभी को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। डॉक्टर ने मुलाराम को मृत घोषित कर दिया। बाकी घायलों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। संवाद