{"_id":"66dcc6d10db082b47900b4a7","slug":"accused-of-slaughtering-cattle-that-came-to-surrender-arrested-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-126653-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: आत्मसमर्पण करने आए गोवंशीय पशु को काटने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: आत्मसमर्पण करने आए गोवंशीय पशु को काटने का आरोपी गिरफ्तार
Sun, 08 Sep 2024 03:04 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Sun, 08 Sep 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मोहल्ला अंटा में डेयरी के अंदर गोवंशीय पशु को काटने के आरोपी शकील उर्फ लालू को पुलिस ने कचहरी में गिरफ्तार कर लिया। वह आत्मसमर्पण करने के लिए आया था। फरार तीन अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला अंटा में बुधवार की रात करीब साढ़े दस बजे पुलिस टीम ने छापा मारा था। इस दौरान डेयरी के अंदर गोवंशीय पशु का मांस बरामद हुआ था। पुलिस ने मौके से मोअज्जम निवासी बारादरी थाना सदर बाजार, फरार आरोपी नदीम की बीवी शाहीन व शकील की बीवी रूबी को गिरफ्तार कर लिया था। छापे के छह घंटे बाद शाहबाजनगर में मुठभेड़ में आरोपी तौहीद पैर में गोली लगने से घायल हो गया था। सीओ सिटी सौम्या पांडेय की निगरानी में फरार आरोपियों की तलाश में दो टीमों का गठन किया गया था।
पुलिस ने आरोपियों की रिश्तेदारी व संभावित ठिकानों पर दबिश देकर दबाव बनाया। शनिवार को सदर पुलिस ने शकील उर्फ लालू को कचहरी के पास से गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर रवींद्र सिंह ने बताया कि आरोपी न्यायालय में सरेंडर करने जा रहा था। फरार आरोपी नदीम, तौसीफ और गुड्डू कुरैशी की तलाश की जा रही है।