फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused of molesting girl students sent to jail

Shahjahanpur News: छात्राओं से छेड़खानी के आरोपी को भेजा जेल

Wed, 25 Feb 2026 11:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Accused of molesting girl students sent to jail
शाहजहांपुर। हाईस्कूल की दो छात्राओं से छेड़खानी करने वाले आरोपी विनय कुमार राजपूत उर्फ सचित के खिलाफ चौक कोतवाली पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत भी रिपोर्ट दर्ज की है। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

चौक कोतवाली में महिला ने तहरीर देकर बताया था कि युवक उनकी 15 वर्षीय बेटी को आए दिन स्कूल व कोचिंग आते-जाते समय रोककर छेड़खानी करता था। हाईस्कूल की परीक्षा देकर आते समय बेटी को आरोपी ने रोककर छेड़खानी की। उसी युवक के खिलाफ मोहल्ले के एक अन्य व्यक्ति ने भी बेटी के साथ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर अश्वनी सिंह ने बताया कि आरोपी विनय कुमार राजपूत उर्फ सचित निवासी मोहल्ला रोशनगंज के खिलाफ छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उसके पास से देसी तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए। जिसके चलते उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छात्रा का पीछा करने में तीन किशोर पकड़े
कांट। पुलिस की एंटी रोमियो टीम ने छात्राओं का पीछा कर रहे तीन शोहदों को पकड़ लिया। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे और छात्राओं का पीछा कर परेशान कर रहे थे। लोगों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूछताछ की। लोगों ने बताया कि परीक्षा के बाद कुछ छात्राएं जा रहीं थीं। उन्हीं को बाइक सवार परेशान कर रहे थे। इंस्पेक्टर राकेश मौर्या ने बताया कि हिरासत में लिए गए किशोर भी छात्र हैं। उनसे पूछताछ की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed