फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused in Puwaiyan's Avneesh murder case arrested in Lucknow...accomplice Gurusevak escaped from the spot

Shahjahanpur News: अवनीश हत्याकांड का आरोपी लखनऊ में गिरफ्तार...साथी गुरुसेवक मौके से भाग निकला

Sun, 12 Oct 2025 12:43 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sun, 12 Oct 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
Accused in Puwaiyan's Avneesh murder case arrested in Lucknow...accomplice Gurusevak escaped from the spot
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ के पारा निवासी कैब चालक योगेश कुमार पाल की कार लूटने के दौरान हत्या और पुवायां के अवनीश दीक्षित की कार लूटकर हत्या करने में लखनऊ पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हरदोई के पिहानी के नेवढि़या निवासी अजय सिंह के पैर में गोली लगी है। अंधेरे का फायदा उठाते हुए उसका साथी गुरुसेवक पुलिस को चकमा देकर भाग गया। लखनऊ पुलिस ने शाहजहांपुर पुलिस को मुठभेड़ की सूचना दी है। शाहजहांपुर और लखनऊ की पुलिस टीमें गुरुसेवक की तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन


लखनऊ के डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि शुक्रवार रात पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि योगेश पाल की लूटी गई कार को बेचने के इरादे से कुछ बदमाश आगरा एक्सप्रेस वे पर आने वाले हैं। इस पर पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने किसान पथ और आगरा एक्सप्रेस वे के बीच पारा के बबूरिया खेड़ा स्थित आउटर रिंग रोड की सर्विस लेेन के चेकिंग शुरू की
विज्ञापन


सफेद रंग की संदिग्ध कार आते देख पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख चालक ने तेजी से कार बैक की। जिससे वह डिवाइडर से टकराकर रुक गई। कार चालक ने पुलिस टीम पर फायरिंग की और भाग गया। चालक की बगल की सीट पर बैठा दूसरा बदमाश भी कार से उतरा और पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाब में गोली चलाई, जो बदमाश अजय सिंह के दाहिने पैर में लगी। घायल अजय सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस को मौके से लूटी गई योगेश की कार और एक तमंचा मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने ये बताया 
पूछताछ में घायल बदमाश अजय सिंह ने भागे हुए साथी का नाम गुरुसेवक सिंह बताया है। गुरुसेवक सिंह छह अक्तूबर को पुवायां से रिंकू की कार बुकिंग करके सितारगंज ले जाने की बात कहकर ले गया था। इसके बाद कार के चालक पुवायां के मोहल्ला कसभरा तकिया निवासी अवनीश दीक्षित की रोजा क्षेत्र में गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी और कार, मोबाइल आदि लूटकर भाग गया था।

 

डीसीपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि अजय सिंह ने साथियों के साथ मिलकर छह अक्तूबर को शाहजहांपुर के रोजा में चालक अवनीश दीक्षित की हत्या कर गाड़ी लूटी थी। पूछताछ में घायल अजय ने वारदात में शामिल अपने कुछ साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगी है। डीसीपी के अनुसार अजय सिंह के खिलाफ पहले से चोरी व लूट के कुछ मुकदमे दर्ज हैं।

अकेले गुरुसेवक नहीं...शाहजहांपुर के कई बदमाशों ने दिया था घटना को अंजाम
अवनीश दीक्षित की हत्या की वारदात अकेले गुरुसेवक सिंह ने अंजाम नहीं दी थी। उसके साथ कई बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया था। नाम और पते की जानकारी मिलने के बाद पुवायां पुलिस ने बदमाशों की तलाश तेज कर दी है।

कार बुकिंग करके अकेले गुरुसेवक ले गया था इसलिए पुवायां पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। पुवायां पुलिस इससे पहले कुछ कर पाती, शुक्रवार रात लखनऊ में पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाश ने अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं। पुलिस के अनुसार अवनीश दीक्षित के साथ कार में अकेले गुरुसेवक गया था।

इसके बाद कई अन्य बदमाशों ने मिलकर घटना को अंजाम दिया। उनके नाम भी पुवायां पुलिस को मिल गए हैं और पुलिस उनकी तलाश में भी लग गई है। पुलिस ने नामों का खुलासा नहीं किया है। बताया जाता है कि पुवायां पुलिस गुरुसेवक के अलावा तीन अन्य बदमाशों की तलाश कर रही है। उनमें दो कांट और एक अन्य क्षेत्र का है।

तहेरे भाई से की पूछताछ...दोस्तों से भी जानकारी जुटा रही पुलिस
मूल रूप से पुवायां के गांव पटई का रहने वाला गुरुसेवक सिंह इस समय कई गंभीर घटनाओं में वांछित होने के चलते भागा हुआ है। पटई में गुरुसेवक के परिवार के अन्य लोग और कई दोस्त भी रहते हैं। शनिवार को पुलिस ने गुरुसेवक के तहेरे भाई को बुलाकर पूछताछ की। पुलिस पटई में उसके दोस्तों से भी जानकारी जुटा रही है। गांव के कुछ लोगों के अनुसार गुरुसेवक अक्सर नेपाल जाया करता था। नेपाल में उसके रुकने के कई ठिकाने हैं। 

बताया जाता है कि नेपाल की एक युवती से उसने शादी भी कर ली थी। अगर गुरुसेवक नेपाल पहुंचने में कामयाब रहा तो उसे पकड़ना मुश्किल होगा। पुवायां थाना प्रभारी रविकरन ने बताया कि गुरुसेवक के परिचितों से बातचीत की जा रही है। वारदात में जिले के कुछ बदमाश शामिल हो सकते हैं। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।

एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि अवनीश हत्याकांड के एक आरोपी को लखनऊ पुलिस ने एनकाउंटर में गिरफ्तार किया है। हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें प्रयास कर रहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed