फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accused arrested for abetting suicide

Shahjahanpur News: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 13 May 2025 01:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 13 May 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Accused arrested for abetting suicide
आरोपी वीरपाल। स्रोत: मीडिया सेल - फोटो : kathua
मीरानपुर कटरा। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

दावत में खाना खाने के दौरान बेइज्जती करने से क्षुब्ध गांव कटैया निवासी दिव्यांग नंदलाल (28 वर्ष) ने शनिवार रात नहर किनारे पाकड़ के पेड़ में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। मृतक के पिता ने गांव के वीरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सोमवार को पुलिस टीम ने पौकी नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर आरोपी वीरपाल को दबोच लिया। शनिवार रात क्षेत्र के ग्राम कटैया निवासी पूरनलाल कश्यप के बेटे की शादी थी। गांव ई-रिक्शा चालक नंदलाल दावत में खाना खाने के लिए बैठा था। आरोप है कि वीरपाल ने कुष्ठ रोगी कहते हुए उसकी खूब बेइज्जती की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed