फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Accusation of snatching an Eeco van from the driver after assaulting him.

Shahjahanpur News: मारपीट कर चालक से इको वैन छीनने का आरोप

Fri, 09 Oct 2026 01:11 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 09 Oct 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Accusation of snatching an Eeco van from the driver after assaulting him.
शाहजहांपुर। बरेली मोड़ चौराहे पर फाइनेंस रिकवरी एजेंटों के जबरन इको वैन छीनकर ले जाने और विरोध करने पर चालक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

जनपद बरेली के थाना इज्जतनगर क्षेत्र के गांव बिहार मान नगला निवासी खुर्शीद खान ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह बरेली से शाहजहांपुर रूट पर इको वैन चलाते हैं। छह अक्तूबर को वह बरेली मोड़ पर सवारी का इंतजार कर रहे थे। तभी तीन-चार लोग आ गए और खुद को फाइनेंस रिकवरी एजेंट बताकर गाड़ी की चाबी निकाल ली। विरोध करने पर मारपीट की। किश्तें बकाया बताते हुए गाड़ी साथ ले गए जबकि गाड़ी की कोई किश्त बकाया नहीं है। तुरंत चौकी अजीजगंज पहुंच घटना की जानकारी दी। सीओ सिटी देवव्रत वाजपेयी ने बताया कि मामले की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed