{"_id":"61994684602cf1301f3841d0","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly466783256","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना से भरे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर बिजली लाइन क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना से भरे ओवरलोड ट्रक की चपेट में आकर बिजली लाइन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मिर्जापुर में मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे पर शनिवार शाम बिजली के करंट से उस वक्त कोई बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया, जब काफी ऊंचाई तक भरे गन्ना का ट्रक हाईवे क्रॉस कर रही 440 वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आ गया। करंट प्रवाहित हो रहे लाइन के तार आग उगलते हुए हाईवे पर गिरे तो देर तक वाहनों के पहिये थमे रहे।
शनिवार शाम करीब सात बजे उधर से निकला गन्ना का एक ओवर हाइट ट्रक इसी लाइन में फिर उलझ गया। लाइन में खिंचाव पड़ने से तार आग उगलते हुए टूटे तो आसपास के दुकानदारों और ग्राहकों में भगदड़ मच गई। करंट प्रवाहित तार हाईवे पर गिर जाने से कुछ देर के लिए यातायात भी जाम हो गया। घटना की सूचना पाकर आए विद्युत कर्मचारियों ने शटडाउन लेकर लाइन बंद कराकर हाईवे पर पड़े तार हटाए और तब जाकर यातायात सुचारु हो सका।
दुकानदार विमल कुमार, मनोज कुमार, अभय कुमार, शिवशंकर दीक्षित आदि ने क्षमता से ज्यादा गन्ना ढोने वाले ट्र्क चालकों के खिलाफ जांच कराकर सख्त कार्रवाई करने की माग की है। हरदोई जिले की रूपापुर स्थित डीएससीएल चीनी मिल के कलान-मिर्जापुर में दर्जन भर से अधिक गन्ना क्रय केंद्र चल रहे हैं। इन क्रय केंद्रों से गन्ना ट्रकों में लोड होकर चीनी मिल जाता है।
विज्ञापन
चीनी मिल के अफसरों और पुलिस की मिलीभगत के चलते आए दिन गन्ना से भरे ओवरलोड और ओवर हाइट ट्रक रोड क्रॉस करने वाली हाई वोल्टेज विद्युत लाइन को आए दिन क्षतिग्रस्त करते रहते हैं। कस्बे के मुख्य चौराहा पर स्थित सहकारी संघ गोदाम और गुलड़िया रोड के समीप 440 वोल्ट की बिजली लाइन हाइवे क्रॉस कर करने के कारण वाहनों की चपेट में आकर टूट जाती है।