{"_id":"618587a48e399c2f4f1de619","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4651960194","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की भिड़ंत में किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की भिड़ंत में किशोर की मौत
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपावली की शाम मिर्जापुर के ढाईघाट मार्ग पर दो बाइक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में एक किशोर की मौत हो गई।
ग्राम जरीनपुर निवासी 16 वर्षीय पीयूष यहां गंगा चौराहा पर इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान था। बृहस्पतिवार शाम तक पीयूष और उसका छोटा भाई आयुष अपनी दुकान पर बैठो रहे। देर शाम करीब शाम साढ़े छह बजे पीयूष और उसका छोटा भाई आयुष दुकान बंद करने के बाद बाइक पर अपने घर जे रहे थे। घर से लगभग दो सौ मीटर पहले ढाईघाट मार्ग पर उनकी बाइक में जलालाबाद की ओर से आई दूसरी बाइक भिड़ गई। इसमें पीयूष गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके छोटे भाई आयुष को भी चोटें आईं। परिजन घायल पीयूष निजी वाहन में शाहजहांपुर ले जा रहे थे। तभी रास्ते में कांट कस्बे के समीप पहुंचने पर पीयूष ने दम तोड़ दिया। इससे परिजन शव लेकर घर लौट गए।
ग्रामीणों ने बताया कि पीयूष के पिता जानकी शर्मा की कई वर्ष पहले आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। पीयूष के परिवार में मां गुड्डी देवी, बाबा सूरजपाल शर्मा, दादी, बड़ा भाई शिवम, बहन रागिनी हैं। बाइक चलाते समय पीयूष ने हेलमेट नहीं लगाया था।
बाइक से गिरकर महिला की मौत
बंडा। पति के साथ बाइक पर जा रही लधौला गांव की सुमनलता अचानक नीचे गिरकर घायल हो गई। बंडा सीएचसी ले जाने पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया।
थाना निगोही क्षेत्र के गांव लधौला निवासी रतिपाल का आठ माह का पौत्र कार्तिक बीमार रहता है। शुक्रवार को रतिपाल व उनकी पत्नी 35 वर्षीय सुमनलता कार्तिक को लेकर पीलीभीत के थाना पूरनपुर के गांव मदारपुर इलाज कराने गए थे। वहां से दोपहर को अपने घर लौट रहे थे। बंडा-पूरनपुर हाईवे पर गांव दौलतपुर महोलिया मोड़ पर अचानक सुमनलता बाइक से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। रतिपाल की सूचना पर पर पहुंची 108 एंबुलेंस में सुमनलता को बंडा सीएचसी ले जाया गया। जहां सुमनलता को मृत घोषित कर दिया गया। इसका पता लगने पर परिवार के अन्य लोग भी बंडा सीएचसी जा पहुंचे।