{"_id":"6140f4ab8ebc3e7fce2549d5","slug":"accident-shahjahanpur-news-bly4596259144","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक-टेंपो की भिड़ंत में युवक की मौत, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक-टेंपो की भिड़ंत में युवक की मौत, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। परौर इलाके में मंगलवार शाम करीब छह बजे टेपों और बाइक की भिड़ंत हो गई। इसमें बाइक सवार ग्राम हैदरपुर निवासी जगन्नाथ उर्फ कल्लू की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को कलान सीएचसी में भर्ती कराया है।
परौर थाना क्षेत्र के गांव हैदरपुर निवासी जगन्नाथ उर्फ कल्लू (32) गांव के रहने वाले साथी कल्लू और पास के गांव कुईयां दाड़ी निवासी राजपाल के साथ गांव कौमी की तरफ जा रहे थे। वहीं बदायूं जिले के परौला रिजोरा गांव निवासी अर्जुन और पंकज परौर क्षेत्र के गोलादंड गांव निवासी रिश्तेदार प्रवेश के घर टेंपो से आ रहे थे। अर्जुन खुद टेंपो चला रहा था। गांव कौमी के पास बाइक और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें बाइक सवार जगन्नाथ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि हादसे में बाइक सवार कल्लू, राजपाल, टेपों ड्राइवर अर्जुन और पंकज घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर चारों घायलों को कलान सीएचसी पर भर्ती कराया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
निगोही में वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत
शाहजहांपुर। किसी वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के लिए उन्हें राजकीय मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
थाना निगोही क्षेत्र के सतवा खुर्द निवासी रामलड़ैत वर्मा (40) मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे अपने साढू़ राजेश को बाइक से छोड़ने क्षेत्र के गांव कटिया बुजुर्ग गए थे। वहां से वह सिंधौली थाना क्षेत्र के गांव महोलिया में रहने वाले अपने बड़े साढू रामसागर के घर जाने के लिए निकले थे। जैसे ही रामलड़ैते बाइक से सिंधौली क्षेत्र के त्रिलोकीनाथ मंदिर के पास पहुंचे, तभी किसी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। जिससे रामलडै़ते गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को पास के सीएचसी ले गई। जहां से उनको राजकीय मेडिकल कॉलेज भेज दिया। यहां डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही पत्नी सुशीला परिवार के साथ राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंच गईं। परिजन ने बताया कि रामलड़ैते बगैर हेलमेट लगाए बाइक चला रहे थे। अगर हेल्मेट होता तो उनकी जान बच जाती। संवाद