फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   accident

शाहजहांपुरः नेशनल हाईवे पर कमिश्नर की गाड़ी में ट्रक ने टक्कर मारी

Wed, 11 Aug 2021 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
accident
तिलहर। लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर तिलहर इलाके में कमिश्नर आर रमेश कुमार की गाड़ी में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कमिश्नर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि किसी को चोट नहीं आई। हादसे के बाद ट्रक चालक को मौके पर पकड़ लिया गया। ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

बरेली मंडल के कमिश्नर आर रमेश कुमार सोमवार शाम सरकारी गाड़ी से शाहजहांपुर जा रहे थे। कमिश्नर का काफिला नेशनल हाईवे पर तिलहर बाईपास से होकर गुजर रहा था। तभी नेशनल हाईवे पर विद्युत उपकेंद्र के सामने उनकी गाड़ी में पीछे से आए ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे कमिश्नर की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई थी। हालांकि कमिश्नर, चालक व अर्दली सभी सुरक्षित बच गए। इस हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक चालक गजरौला निवासी रामभजन को मौके पर पकड़ लिया था।
विज्ञापन

सीओ परमानंद पांडेय ने बताया कि कमिश्नर की गाड़ी के चालक फिरोज अहमद की ओर से ट्रक चालक रामभजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ट्रक दिल्ली से राशन का सामान लेकर असम जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed